Move to Jagran APP

बिहार: बशिष्ठ नारायण सिंह तीसरी बार निर्विरोध चुने गए प्रदेश JDU अध्यक्ष, कही ये बात

सीएम नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले बशिष्ठ नारायण सिंह लगातार तीसरी बार बिहार प्रदेश जेडीयू के प्रदेश अध्‍यक्ष बने वो भी निर्विरोध। बधाई देनेवालों का तांता लगा।

By Amit AlokEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 12:58 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 07:24 PM (IST)
बिहार: बशिष्ठ नारायण सिंह तीसरी बार निर्विरोध चुने गए प्रदेश JDU अध्यक्ष, कही ये बात
बिहार: बशिष्ठ नारायण सिंह तीसरी बार निर्विरोध चुने गए प्रदेश JDU अध्यक्ष, कही ये बात

पटना [जेएनएन]। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश अध्‍यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह (Bashistha Narain Singh) गुरुवार को तीसरी बार प्रदेश जदयू के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने 11 सेट में अपना नामांकन पत्र (Nomination Form) पार्टी के निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार के समक्ष भरा। उनके नाम का प्रस्ताव पार्टी के 11 नेताओं ने किया। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष (JDU State President) पद पर उनके निर्विरोध निर्वाचन का एेलान शुक्रवार को राज्य परिषद की बैठक में किया जाएगा। उसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। ऐलान की केवल औपचारिकता बाकी है। निर्विरोध चुने जाने पर उन्‍हें बधाई देनेवालों का तांता लगा हुआ है।  

loksabha election banner

71 साल के हैं बशिष्‍ठ नारायण सिंह

मालूम हो कि 71 वर्षीय बशिष्ठ नारायण सिंह 30 नवंबर 2010 से ही जदयू के प्रदेश अध्यक्ष हैैं। वह जदयू के राज्यसभा सदस्य हैैं। जदयू प्रदेश कार्यालय में बशिष्ठ नारायण सिंह ने सुबह 11 बजे अपना पर्चा दाखिल किया। उनके नाम के प्रस्तावकों में ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, राज्य सभा सदस्य व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रामचंद्र प्रसाद सिंह, उद्योग मंत्री श्याम रजक, चंदन कुमार सिंह, औरंगाबाद के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, विनोद कुमार राय, आनंद किशोर सिंह, किरण रंजन, पटना ग्रामीण के जिलाध्यक्ष अरुण मांझी और सारण के जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम शामिल थे। 

विरोध में किसी ने भी दाखिल नहीं किया पर्चा 

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दिन के एक बजे तक पर्चा दाखिल किया जाना था और शाम पांच बजे तक पर्चा वापस लिया जाना था। बशिष्ठ नारायण सिंह को छोड़कर किसी और ने पर्चा दाखिल नहीं किया। ऐसे में वे निर्विरोध जदयू के प्रदेश अध्यक्ष चुन लिये गये। पर्चा दाखिल किए जाने के मौके पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जयकुमार सिंह, विधि मंत्री नरेंद्र नारायण यादव, सांसद चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह भी मौजूद रहे। 

इन्होंने बधाई दी 

जदयू के प्रदेश सचिव रवींद्र सिंह, प्रदेश महासचिव डॉ नवीन आर्या, राज्य खाद्य आयोग के सदस्य नंदकिशोर कुशवाहा, जदयू नेता छोटू सिंह, विपिन कुमार सिंह, युवा जदयू के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सेतु, रोहतास जिला जदयू अध्यक्ष नागेंद्र चंद्रवंशी, राज्य परिषद सदस्य अरुणा सिंह, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, रोहतास, सुनील रजक, अनिल सिंह, रोहतास जिला प्रवक्ता अभिषेक पटेल, रंजन सिंह और अजय मिश्रा ने निर्विरोध निर्वाचन पर बशिष्ठ नारायण सिंह को बधाई दी है।

नामांकन के बाद कही ये बात

आज नामांकन दाखिल करने के बाद बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि पार्टी को वर्तमान स्थिति से मजबूत करें। नीतीश कुमार के नेतृत्व में आस्‍था जताते हुए उन्‍होंने कहा कि उनके नेतृत्‍व में बिहार में परिवर्तन हुआ है। लेकिन अभी बहुत काम करना है। नया बिहार (New Bihar) बनाना है। इसके लिए तेजी से काम भी हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.