वशिष्ठ नारायण ही होंगे अगले जदयू प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार संभालेंगे कमान
जदयू के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह का लगातार तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है। नामांकन के दिन केवल उन्होंने ही अपने पर्चे दाखिल किए हैं। चुनाव की औपचारिक घोषणा 26 सितंबर को होगी।
पटना [जागरण टीम ]। प्रदेश जनता दल यूनाइटेड की कमान दूसरी बार भी वशिष्ठ नारायण सिंह के हाथ में ही रहेगी। इस पद के लिए किसी और ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। शनिवार को जदयू कार्यालय में नामांकन का दिन था लेकिन केवल वशिष्ठ नारायण सिंह ने ही अपने नामांकन पत्र पार्टी कार्यालय में जमा किए। निर्वाचन की औपचारिक घोषणा 26 सितंबर को होनी है। यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा।
बताया गया है कि 26 सितम्बर को पार्टी की राज्य परिषद की आम बैठक बुलाई गई है। उस दिन प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की घोषणा की जाएगी। अब यह घोषणा औपचारिकता ही मानी जा रही है। वशिष्ठ नारायण सिंह नीतीश के करीबी माने जाते हैं।