LIC में नौकरी का सुनहरा अवसर, 8581 पदों के लिए मांगे गए हैं आवेदन, एेसे करें तैयारी
एलआइसी यानी भारतीय जीवन बीमा निगम से विभिन्न जोन में अप्रेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर के पद पर भर्ती
By Edited By: Published: Tue, 21 May 2019 09:00 AM (IST)Updated: Tue, 21 May 2019 09:18 AM (IST)
पटना, जेएनएन। एलआइसी यानी भारतीय जीवन बीमा निगम से विभिन्न जोन में अप्रेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों को ओपन मार्केट केटेगरी, इंप्लाई तथा एजेंट केटेगरी के आधार पर भरा जाएगा। स्नातक पास उम्मीदवार जिनकी आयु 1 मई, 2019 के अनुसार न्यूनतम 21 एवं अधिकतम 30 वर्ष है, वे निगम की वेबसाइट licindia.in पर लॉग इन कर इन पदों के लिए 9 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य/ओबीसी को 600 रुपये एवं एससी/एसटी को 50 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। ओपन मार्केट केटेगरी के लिए 100 अंकों की लिखित प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें रीजनिंग एबिलिटी से 35 अंकों के लिए 35 प्रश्न, इंग्लिश से 30 अंकों के लिए 30 प्रश्न, न्यूमेरिकल एबिलिटी से 35 अंकों के लिए 35 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन्हें हल करने के लिए 20-20 मिनट का समय निर्धारित है। इसमें बहुविकल्पीय एवं वस्तुनिष्ठ किस्म के प्रश्न होंगे।
रीजनिंग एबिलिटी एवं न्यूमेरिकल एबिलिटी के प्रश्न पत्र अंग्रेजी एवं ¨हदी दोनों भाषा में होंगे। मुख्य परीक्षा में 150 अंकों के लिए 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें रीजनिंग एबिलिटी एंड न्यूमेरिकल एबिलिटी से 50 अंकों के लिए 50 प्रश्न, जनरल नॉलेज, करेंट अफेयर्स एंड इंग्लिश लैंग्वेज से 50 अंकों के लिए 50 प्रश्न, इंश्योरेंस एंड फाइनेंशियल अवेयरनेस से 50 अंकों के लिए 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नों को हल करने के लिए कुल 120 मिनट का समय निर्धारित है।
परीक्षा बहुविकल्पीय एवं वस्तुनिष्ठ किस्म की होगी। इंग्लिश लैंग्वेज को छोड़कर सभी प्रश्नपत्र अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों भाषा में होंगे। साथ ही, एजेंट केटेगरी के लिए परीक्षा में 150 अंकों के लिए 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें रीजनिंग एबिलिटी एंड न्यूमेरिकल एबिलिटी से 10 अंकों के लिए 25 प्रश्न, जनरल नॉलेज, करेंट अफेयर्स एंड इंग्लिश लैंग्वेज से 15 अंकों के लिए 25 प्रश्न, एलिमेंट ऑफ इंश्योरेंस एंड मार्केटिंग ऑफ इंश्योरेंस से 125 अंकों के लिए 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नों को हल करने के लिए कुल 120 मिनट का समय निर्धारित है। वहीं, इंप्लाई केटेगरी के लिए परीक्षा में 150 अंकों के लिए 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
इसमें रीजनिंग एबिलिटी एंड न्यूमेरिकल एबिलिटी से 25 अंकों के लिए 25 प्रश्न, जनरल नॉलेज, करेंट अफेयर्स एंड इंग्लिश लैंग्वेज से 25 अंकों के लिए 25 प्रश्न, प्रैक्टिस एंड प्रिंसिपल ऑफ इंश्योरेंस मार्केटिंग से 100 अंकों के लिए 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नों को हल करने के लिए कुल 120 मिनट का समय निर्धारित है। परीक्षा बहुविकल्पीय एवं वस्तुनिष्ठ किस्म की होगी। इंग्लिश लैंग्वेज को छोड़कर सभी प्रश्नपत्र अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों भाषा में होंगे।
1. सेंट्रल जोन ऑफिस-भोपाल, पद : 525
2. ईस्टर्न जोनल ऑफिस-कोलकाता पद : 922
3. ईस्ट सेंट्रल जोन ऑफिस-पटना, पद : 701
4. साउथ सेंट्रल जोनल ऑफिस-हैदराबाद, पद : 1251
5. नॉदर्न जोनल ऑफिस-नई दिल्ली, पद : 1130
6. नॉर्थ सेंट्रल जोनल ऑफिस-कानपुर, पद : 1042
7. सादर्न जोनल ऑफिस-चेन्नई, पद : 1257
8. वेस्टर्न जोनल ऑफिस-मुंबई, पद : 1753

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें