UPSC CIVIL SERVICES RESULT जारी, बिहार के अतुल को मिला चौथा स्थान
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2017 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इसमें बिहार के अतुल प्रकाश को चौथा स्थान मिला है। जानिए बिहार व झारखंड के टॉपर्स के बारे में कुछ खास।
By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 27 Apr 2018 09:43 PM (IST)Updated: Sat, 28 Apr 2018 10:38 PM (IST)
style="text-align: justify;">पटना [जेएनएन]। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। परीक्षा में दुरिशेट्टी अनुदीप ने टॉप किया है। अनुदीप वर्तमान में भारतीय राजस्व सेवा के अंतर्गत असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स के रूप में पदस्थापित हैं। दूसरे स्थान पर अनु कुमारी, तीसरे पर सचिन गुप्ता, पांचवें स्थान पर प्रथम कौशिक हैं। इसमें बक्सर जिले के चौसा के मंगरांव गांव के अतुल प्रकाश को चौथा स्थान मिला है।
परीक्षा के चौथे टॉपर अतुल प्रकाश आइआइटियन हैं। उनके पिता एके राय रेलवे इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी हैं। वे वर्तमान में हाजीपुर जोन में मुख्य अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। वे मूलत: आरा के रहने वाले हैं।
बिहार से ये भी रहे सफल
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बिहार के सफल अभ्यर्थियों में सहरसा के सागर झा को 13वां तो पटना की अभिलाषा अभिनव को 18वां स्थान मिला है। भागलपुर की ज्योति 53वें, मातीउर्ररहमान 154वें स्थान पर रहे हैं। बेगूसराय के योगेश गौतम ने 172वां रैंक हासिल किया है। नवादा जिले के मयंक मनीष ने 214वां स्थान हासिल किया है। भोजपुर की श्रेया सिंह 538वें स्थान पर हैं।
झारखंड के सफल अभ्यर्थियों पर भी डालते हैं एक नजर
बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड की बात करें तो अभी तक मिली जानकारी के अनुसार वहां के पांच अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की हे। इनमें डोरंडा के सागर काे 13वां, अभिजीत सिन्हा को 19वां, अभिलाष वर्णवाल को 44वां,
मयंक मनीष को 214वां आैर श्रेया वत्स को 345वां स्थान मिले हैं।
कुल 990 को मिली सफलता
परीक्षा में 990 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इनमें सामान्य श्रेणी के 476, ओबीसी के 275, अनुसूचित जाति के 165 तथा अनुसूचित जनजाति के 74 अभ्यर्थी शामिल हैं। रिजर्व सूची में 132 अभ्यर्थी शामिल हैं। इस साल आइएएस के 180, आइएफएस के 42, आइपीएस के लिए 150, सेंट्रल सर्विस ग्रुप 'ए' के लिए 565 तथा ग्रुप 'बी' के लिए 121 पदों पर नियुक्ति होनी है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें