Move to Jagran APP

उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा फैसला: हरियाणा, दिल्ली व झारखंड में भी विधानसभा चुनाव लड़ेगी RLSP

आरएलएसपी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनकी पार्टी बिहार से बाहर कहां-कहां चुनाव लड़ने ला रही है जानिए इस खबर में।

By Amit AlokEdited By: Published: Tue, 03 Sep 2019 09:49 PM (IST)Updated: Wed, 04 Sep 2019 05:37 AM (IST)
उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा फैसला: हरियाणा, दिल्ली व झारखंड में भी विधानसभा चुनाव लड़ेगी RLSP
उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा फैसला: हरियाणा, दिल्ली व झारखंड में भी विधानसभा चुनाव लड़ेगी RLSP
पटना [राज्य ब्यूरो]। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) सुप्रीमो व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने बड़ा फैसला लिया है। उनकी अध्यक्षता में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तय किया गया कि पार्टी बिहार के अलावा हरियाणा, दिल्ली और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में भी अपने प्रत्याशी उतारेगी। बैठक में उपेंद्र कुशवाहा ने केंद्र एवं राज्य सरकारों पर भी निशाना साधा।
कुशवाहा ने कही ये बात
आरएलएसपी हरियाणा, दिल्ली और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी। यह फैसला पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने केंद्र एवं राज्य सरकारों पर निशाना साधा।
यह भी पढ़ें: राबड़ी का हमला- जितनी गायें मेरे यहां अभी हैं, उतनी गिरिराज की सात पुश्तों में भी नहीं होंगी...
कुशवाहा ने कहा कि देश गंभीर आर्थिक मंदी (Economic Slow down) से जूझ रहा है। बेरोजगारी अपने चरम पर है। वहीं, बिहार में शिक्षा एवं स्वास्थ्य का बुरा हाल है। अपराध का ग्राफ (Crime Graph) लगातार बढ़ रहा है।
कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है। राज्य सरकार केवल दावा ही करती है, मगर उसका कोई काम जमीन पर नहीं उतरा है। बिहार के लोगों का भी पलायन जारी है।
यह भी पढ़ें: मंदी पर ट्वीट कर घिरे सुशील मोदी; RJD बोला- पहली बार देखा ऐसा ज्ञानी, कुमार विश्‍वास ने भी ली चुटकी
आरएलएसपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता फजल इमाम मलिक ने बताया कि पार्टी 12 अक्टूबर को राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के मौके पर बापू सभागार में सम्मेलन आयोजित करेगी। सम्मेलन में भाग लेने के लिए महागठबंधन (Grand Alliance) के सभी दलों के अलावा वाम दलों (Left Parties) को भी न्योता दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: 27 सालों से संजोकर रखी पत्नी की अस्थियां, बोले: मरने के बाद चिता पर साथ ही रख देना
बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर झा आजाद, सुरेंद्र कुशवाहा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश यादव के अलावा भूदेव चौधरी, वृषिण पटेल, विनोद यादव, मालती कुशवाहा आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: फिर नई मुसीबत में MLA अनंत सिंह, अब दिग्‍गज पूर्व मंत्री की हत्या से जुड़े ऑडियो में आया नाम

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.