Move to Jagran APP

ये रिश्ता क्या कहलाता है, एक दुल्हन के दो दूल्हे, एक लड़की तो एक लड़का, जानकर सब हैं हैरान

शादी के बाद दुल्हन ने दूल्हे को एेसी बात बताई जिसे सुनकर दूल्हा हैरान रह गया। फिर भी उसने दुल्हन को समझाने और मनाने की कोशिश की लेकिन दु्ल्हन नहीं मानी जानिए

By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 27 Jun 2020 10:21 AM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2020 09:22 PM (IST)
ये रिश्ता क्या कहलाता है, एक दुल्हन के दो दूल्हे, एक लड़की तो एक लड़का, जानकर सब हैं हैरान
ये रिश्ता क्या कहलाता है, एक दुल्हन के दो दूल्हे, एक लड़की तो एक लड़का, जानकर सब हैं हैरान

बेगूसराय, जेएनएन। झारखंड की चतरा निवासी समलैंगिक लड़कियों ने शादी कर ली थी। 14 जून को उनमें से एक पूजा की शादी बेगूसराय के पटेल चौक निवासी एक युवक से घर वालों ने कर दी। शादी के बाद सपना ससुराल तो गई, लेकिन रिश्ता 15 दिन भी नहीं निभा सकी। पति को समलैंगिक होने की जानकारी देते हुए सपना वर्मा से पूर्व में शादी की बात बता दी। मामला थाने पहुंचा। जांच के बाद नगर थाना पुलिस ने पूजा को सपना के साथ जाने की इजाजत दे दी और दोनों रांची निकल गईं।

loksabha election banner

रांची के मांल में करती थीं काम

चतरा निवासी दो किशोरियां रांची के माल में साथ काम करती थीं। दोनों में प्यार हो गया और सपना को अपना पति मानकर पूजा उसके साथ दो वर्ष से पति-पत्नी की तरह रह रही थी। समलैंगिक प्यार की इस कहानी में नया मोड़ तब आया जब पूजा के स्वजनों ने समलैंगिक रिश्ते को नापसंद करते हुए उसकी शादी पटेल चौक निवासी अंकुर कुमार (काल्पनिक नाम) से करा दी।

शादी के समय ही पूजा ने पति को पूर्व संबंध और समलैंगिक होने की कहानी बता दी थी, लेकिन उसने पुराने रिश्ते को दरकिनार करते हुए नई ङ्क्षजदगी जीने को रजामंद कर लिया। दोनों के बीच रिश्ता तब बिगडऩे लगा जब पूजा ने पति से संबंध बनाने से इन्कार कर दिया।

पूजा और सपना वर्मा में फोन पर बातचीत जारी रही। पति ने बातचीत पर आपत्ति कर दी जिसके बाद उसे बेगूसराय बुला लिया गया। पटेल चौक स्थित घर में विवाद बढ़ता देख मामला नगर थाने लाया गया। 

पुलिस भी इस अजब प्रेम की गजब कहानी सुनकर चकरा गई, लेकिन फिर रिश्तों की नजाकत और कानूनी पहलुओं पर गौर करते हुए नगर थानाध्यक्ष ने समलैंगिक जोड़ी को साथ रहने की इजाजत दे दी। नगर थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार झा ने बताया कि समलैंगिक शादी अपराध नहीं है। दोनों पूर्व में शादी कर चुकी हैं और साथ ही रहना चाहती हैं। संबंधित पक्षों से बंधपत्र भरवाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.