Move to Jagran APP

ये है अजब प्यार की गजब कहानी, लड़का-लड़की राजी तो क्या करेगा काजी...जानिए

शादी तय हुई तो दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। घंटों फोन पर अपने आने वाले भविष्य के सपने देखने लगे। अचानक उनके ख्वाबों पर पहाड़ टूट पड़ा। लेकिन दोनों ने ठान ली थी कि शादी करेंगे।

By Kajal KumariEdited By: Published: Mon, 16 Jul 2018 07:32 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 11:40 PM (IST)
ये है अजब प्यार की गजब कहानी, लड़का-लड़की राजी तो क्या करेगा काजी...जानिए
ये है अजब प्यार की गजब कहानी, लड़का-लड़की राजी तो क्या करेगा काजी...जानिए

सिवान [जेएनएन]। शादी तय हो गई तो लड़का-लड़की अपने भावी जीवन को लेकर ढ़ेर सारे सपने पाले  दोनों घंटों फोन पर एक-दूसरे से बात करते और शादी के बाद की सारी प्लानिंग करते रहते। लेकिन उनके सपने पर अचानक पहाड़ टूट पड़ा जब लड़कीवालों ने शादी करने से इन्कार कर दिया। दोनों मायूस हो गए।

loksabha election banner

फिर दोनों ने प्लान बनाया और प्लान के मुताबिक लड़का अॉटोरिक्शा लेकर लड़की के घर के बाहर पहुंचा और दोनों उसमें बैठकर जाने लगे कि तभी लोगों ने देख लिया और अॉटोरिक्शा को रोक लिया। दोनों को अॉटोरिक्मेंशा से उतारकर पुलिस को सौंप दिया।  

पकड़ा गया लड़का जिले के नौतन थाना क्षेत्र के पचलखी निवासी अनु कुमार पांडेय है। बता दें कि दोनों बालिग हैं। दोनों ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी छह माह पूर्व तय हुई थी। लड़का एवं लड़की दोनों आपस में मोबाइल से बराबर बात करते थे। एक माह पूर्व लड़की के परिजनों ने वहां अपनी लड़की की शादी करने से इन्कार कर दिया।

परिजनों के इन्कार के बाद भी लड़की-लड़के से बात कर रही थी। इसी बीच उनदोनों ने आखिरकार परिवार के निर्णय को विरोध करते हुए भाग कर शादी करने का निर्णय लिया। इसके बाद सहमति पर लड़का टेंपो लेकर लड़की के घर गया। दोनों घर से चले। तभी गांव वालों का शोर-गुल सुनकर चनचौरा बाजार पर लोगों ने टेंपो को रोक लिया और घटना की सूचना दारौंदा थाने को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने में लेकर आई। 

थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर ने कहा कि दोनों के परिजनों से बात की गई है और दोनों परिवार अब इस रिश्ते को स्वीकार कर रहे हैं। चूंकि लड़का व लड़की बालिग हैं तो दोनों की शादी उनके परिजन मंदिर में कराने को भी तैयार है। अत: लड़की को लड़के के परिजनों को सौंप दिया गया । आखिरकार दोनों के परिवार वालों ने शादी कराये जाने की बात स्वीकार कर ली है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.