Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा हमला: जिन्ना के सिद्धांत को पनपने नहीं देंगे भारत में

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सीएए से रोहिंग्या व घुसपैठियों को वोट बैंक मानने वाले बेचैन हैं। उन्‍होंने कहा कि जिन्ना के सिद्धांत को भारत में पनपने नहीं देंगे।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Wed, 01 Jan 2020 04:02 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jan 2020 10:17 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा हमला: जिन्ना के सिद्धांत को पनपने नहीं देंगे भारत में
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा हमला: जिन्ना के सिद्धांत को पनपने नहीं देंगे भारत में

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। भाजपा के वरीय नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) से भारतीय मुसलमानों को कोई खतरा नहीं है। खतरा उन नेताओं को है जो अब तक रोङ्क्षहग्या व पाकिस्तान या बांग्लादेश से आए घुसपैठियों को अपना वोट बैंक मान रहे हैं। आने वाले दिनों में वैसे नेताओं को जनता बेनकाब करेगी। वे मिठनपुरा स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

loksabha election banner

मंत्री ने कहा कि पूरे विश्व के लोग यह जान रहे हैं कि पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान इस्लामिक देश हैं। वहां पर मुसलमान पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उस देश के अल्पसंख्यक, जिसमें ङ्क्षहदू, सिख, बौद्ध, ईसाई व जैन समाज हैं, जिनका धन व धर्म दोनों लूटा जा रहा है। उनको यहां नागरिकता दी जाएगी। भारत में शरणार्थियों को मानवाधिकार की रक्षा के साथ नागरिकता मिलेगी।  

गजवा-ए-ङ्क्षहद के साथ विपक्ष

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान केगजवा-ए-हिंद का सपना तो पीएम मोदी ने चकनाचूर कर दिया, अब गजवा-ए-हिंद के साथ राहुल गांधी एंड कंपनी चल रही है। महागठबंधन व कांग्रेस, वामपंथी पार्टियां सीएए और एनआरसी का विरोध नहीं कर रही हैं, बल्कि चाहती हैं कि पाकिस्तानी मुसलमान और रोहिंग्या भारत आ जाएं और यह देश टूट जाए। अगर उनकी यह मंशा है तो खुलकर बोलें कि भारत-पाक बॉर्डर खोल दिया जाए तथा वहां के सारे मुसलमानों को भारत बुलाकर नागरिकता दे दी जाए। 

दोबारा नहीं बंटने देंगे देश

उन्होंने कहा कि देश आजादी के समय धर्म के नाम पर बंट गया है। अब दोबारा हम इसे बंटने नहीं देंगे। जिन्ना की नीतियों को दोबारा लागू नहीं होने दिया जाएगा। विपक्षी वह काम कर रहे जो इस देश में मुगल और अंग्रेज नहीं कर पाए। वे चाहते हैं कि देश का बंटवारा किया जाए और इसके लिए वे देश में गृहयुद्ध भी कराना चाहते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.