Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की फिर से फिसली जुबान- राहुल गांधी को अपशब्द कहा

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने राहुल गांधी को सिजोफ्रेनिया से ग्रसित मनोरोगी बताया है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 01 Sep 2018 04:47 PM (IST)Updated: Sun, 02 Sep 2018 09:15 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की फिर से फिसली जुबान- राहुल गांधी को अपशब्द कहा
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की फिर से फिसली जुबान- राहुल गांधी को अपशब्द कहा

 पटना [जेएनएन]। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना नाली के कीड़े से कर दी और साथ ही उन्हें मानसिक रूप से बीमार भी कह डाला। उन्होंने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी का आकार गगन के समान है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनाव में भाजपा को हराने के लिए पूरा विपक्ष एकजुट हो रहा है लेकिन शायद उन्हें ये पता नहीं कि पीएम मोदी की लोकप्रियता आज भी उतनी ही है, जितनी पहले थी। 

वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को तो सिजोफ्रेनिया हो गया है। इस बीमारी से ग्रसित लोग दूसरों को पागल कहते हैं। खुद क्या हैं, ये नहीं समझते। राफेल डील में उन्होंने पीएम मोदी के बारे में कहा कि वो झूठे हैं, यह सुनकर मुझे बहुत कष्ट हुआ है। एेसा तो वही कह सकता है जो खुद सिजोफ्रेनिया का पेशेंट हो। राहुल गांधी को तो मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती कराना चाहिए। राहुल झूठी बातों का दुष्प्रचार कर पीएम पर कीचड़ उछालने का काम कर रहे हैं। 

चौबे ने कहा कि आज के कांग्रेस के आकार तो नाली के कीड़े के आकार जैसा है। देखिए कैसे पशुओं का चारा खा जाने वाले नेताओं को आज जेल में रहकर सजा काटनी पड़ रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.