Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को मिली जमानत, SDM ने बदसलूकी का लगाया है आरोप

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को बक्सर एसडीएम से बदसलूकी मामले में जमानत मिल गई है। उनपर एक जनसभा के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने और बदसलूकी के मामले में केस दर्ज किया गया है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Tue, 02 Apr 2019 12:03 PM (IST)Updated: Tue, 02 Apr 2019 11:25 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को मिली जमानत, SDM ने बदसलूकी का लगाया है आरोप
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को मिली जमानत, SDM ने बदसलूकी का लगाया है आरोप

पटना, जेएनएन। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को बक्सर में एसडीएम केके उपाध्याय के साथ बदसलूकी करने के मामले में स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी है। एसडीएम केके उपाध्याय ने अश्विनी चौबे के काफिले को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर रोका था, जिसके बाद बक्सर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अश्विनी चौबे एसडीएम से उलझ गये थे। ये घटना 30 मार्च की है। जिसके बाद बक्सर एसडीएम ने शिकायत दर्ज की थी। 

loksabha election banner

अश्विनी चौबे भाजपा नेता सहित 150 लोगों पर की गई थी एफआइआर

आदर्श आचार संहिता व बदसलूकी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह सहित 150 लोगों पर आइपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज की गई थी। सभी पर ड्यूटी में कार्यरत नौकरशाह पर बदसलूकी और जानलेवा हमला करने के आरोप में ये प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी।  

बता दें कि बक्सर जिले के किला मैदान में शनिवार को आयोजित भाजपा के विजय संकल्प सम्मेलन में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में सदर अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय एवं केंद्रीय मंत्री सह पार्टी के घोषित उम्मीदवार अश्विनी कुमार चौबे के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों के बीच हुई गरमा-गरम बहस से हंगामा की स्थिति बन गई। 

इसके बाद केंद्रीय मंत्री और पार्टी उम्मीदवार अश्विनी कुमार चौबे के साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष राणाप्रताप सिंह के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन और अधिकारियों से दुर्व्यवहार के मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। दोनों व्यक्तियों पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया था। 

इधर, भाजपा उम्मीदवार अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि बक्सर का सर्वांगीण विकास हमारा उद्देश्य है। हर क्षेत्र में बेहतर करने का प्रयास किया गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि आज देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। प्रगति के साथ बक्सर भी कदमताल कर रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.