यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिहारशरीफ के सदर अस्पताल में मुफ्त में होगा अल्ट्रासाउंड, चार वर्षों से बेकार पड़ी मशीन का मिलेगा लाभ
सदर अस्पताल में इलाज कराने आए गरीब व लाचार मरीजों के लिए खुशी की बात है। उन्हें सदर अस्पताल में ...और पढ़ें

बिहारशरीफ, जागरण संवाददाता। सदर अस्पताल में इलाज कराने आए गरीब व लाचार मरीजों के लिए खुशी की बात है। उन्हें सदर अस्पताल में अगले सप्ताह से अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलने लगेगी। पिछले चार वर्ष से रेडियोलाजिस्ट के नहीं रहने से अल्ट्रासाउंड मशीन कमरे में कैद थी। अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं रहने के कारण गरीब व लाचार मरीजों को जांच के लिए निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ता था। इसमें उनकी जेब से अच्छी खासी रकम कट जाती थी। कई गरीब लाचार ऐसे मरीज हैं जिनके पास बाहर में इलाज कराने के लिए पैसे नहीं होते उनके लिए यह सुविधा वरदान साबित होगा।
- चार वर्ष से रेडियोलाजिस्ट नहीं रहने से मरीजों का नहीं हो रहा था अल्ट्रासाउंड
- टेक्निशियन की हुई प्रतिनियुक्ति, गरीब परिवार के लोगों को मिलेगी राहत
अल्ट्रासाउंड के लिए नहीं देनी होगी राशि: सीएस
सिविल सर्जन डा. सुनील कुमार ने कहा कि पिछले वर्ष से अधिक समय से रेडियोलाजिस्ट की वजह से अल्ट्रासाउंड बंद पड़ा था। इस दौरान कई बार विभागीय अधिकारियों को इसे चालू कराने के लिए विशेषज्ञ की मांग की गई थी। विभाग ने इसे संज्ञान में लेते हए अल्ट्रासोनोग्राफी टेक्निशियन की प्रतिनियुक्त की है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा बहाल कर दी जाएगी। इलाज कराने आए लोगों को अब अल्ट्रासाउंड के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए उनसे किसी प्रकार की राशि भी नहीं ली जाएगी। यह सुविधा पूरी तरह से नि:शुल्क होगी।
टीका लगवाने वाले किए गए पुरस्कृत
करायपशुराय प्रखंड के किसान भवन में शनिवार को टीका लगाओ इनाम पाओ कार्यक्रम के तहत विजेता को इनाम दिया गया। करायपशुराय पीएचसी के स्वास्थ्य प्रबंधक विकास आनंद ने बताया कि वैक्सीन की दूरी डोज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। चयनित गजेंद्र बीघा गांव निवासी उपेंद्र चौधरी को मिल्टन का थरमस देकर पुरस्कृत किया गया। केयर इंडिया के प्रतिनिधि रामप्रवेश, यूनिसेफ के प्रखंड प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार, मुकेश कुमार समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
