विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लड़कियों ने बीच सड़क पर यूं उतारा इश्‍क का भूत, वीडियो वायरल

By Amit AlokEdited By:
Published: Wed, 15 Feb 2017 08:02 PM (IST)Updated: Thu, 16 Feb 2017 11:32 PM (IST)

पटना के अनीसाबाद में दो लड़कियों ने बीच सड़क पर एक मनचले के इश्‍क का भूत उतार दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

लड़कियों ने बीच सड़क पर यूं उतारा इश्‍क का भूत, वीडियो वायरल
लड़कियों ने बीच सड़क पर यूं उतारा इश्‍क का भूत, वीडियो वायरल

पटना [जेएनएन]। लड़कियों ने बीच सड़क पर मनचलों की जमकर खबर ली। पहले उनकी बाइक रोकी, उसकी चाबी निकाली, फिर दे-दनादन। लड़कियां मनचले से कान पकड़कर उठक-बैठक कराती हैं। मनचला लड़कियों के पैर छू माफी मांगकर किसी तरह अपनी जान बचाता है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वासरल हो गया है। वीडियो के अनुसार घटना पटना के अनीसाबाद इलाके की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार वीडियो में दो लड़कियां एक मनचले को पीटती दिख रही है। लड़कियां कॉलेज छात्राएं लग रही हैं। वे बाइक सवार को रोकती हैं। रुकते ही बाइक की चाबी निकाल लेती हैं। लड़कियां पहले छेड़खानी करने का कारण पूछती हैं, फिर उसकी पिटाई शुरू कर देती हैं। लड़कियां मनचले को बार-बार फोन करने से अपनी परेशानी की भी बात कहती हैं। बाद में लड़कियाें के कहने पर मनचला कान पकड़कर उठक-बैठक करता है। फिर, मनचले लड़कियों के पैर छूकर माफी मांगता है।

यह भी पढ़ें: 5वीं के बच्चों ने पोर्न वीडियो देख चार साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके आधार पर अब पुलिस भी मनचले की खोज में लग गई है।

यह भी पढ़ें: हैवानियत की हद : लड़की को अगवा कर किया दुष्कर्म, फिर जिंदा जला डाला