Move to Jagran APP

बाढ़ में अनियंत्रित वाहन घर में घुसा, दो लोग हुए जख्मी

थाना चौक के समीप बाध रोड को जाने वाली सड़क किनारे झोपड़ीनुमा घर में गुरुवार को अनियंत्रित वाहन घुस गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 May 2021 12:59 AM (IST)Updated: Fri, 28 May 2021 12:59 AM (IST)
बाढ़ में अनियंत्रित वाहन घर में घुसा, दो लोग हुए जख्मी
बाढ़ में अनियंत्रित वाहन घर में घुसा, दो लोग हुए जख्मी

पटना बाढ़ : थाना चौक के समीप बाध रोड को जाने वाली सड़क किनारे झोपड़ीनुमा घर में गुरुवार को एक अनियंत्रित सूमो घुस गया। वाहन की ठोकर से घर की दीवार गिर गई। वाहन की चपेट में आने से दो लोग जख्मी हो गए। घर में बैठे योगेंद्र मलिक को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया। शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने वाहन चालक और सवारों की पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने वाहन चालक और सवार को अपने में लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

loksabha election banner

सड़क दुर्घटना में दो घायल

थाना क्षेत्र के अलखनाथ रोड में अनियंत्रित बाइक एक पोल से टकरा गई। इसके कारण बाइक सवार रोशन कुमार और गंगा प्रसाद जख्मी हो गए। आसपास के लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने रोशन कुमार को गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वही गंगा प्रसाद का इलाज चल रहा है। रोशन कुमार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दोनों युवक कोंदी निवासी निवासी हैं। बाढ़ में सविता के पीछे रहते थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज गति से आ रही बुलेट बाइक एक पोल से टकरा गई। टक्कर के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।

संवाद सूत्र, मोकामा : हाथीदह थाना क्षेत्र के पावरग्रिड के समीप बुधवार की रात एनएच 80 पर देर शाम करीब सात बजे एक साइकिल सवार को पीछे से कार ने ठोकर मार दी थी। गंभीर रूप से जख्मी साइकिल सवार को मरांची के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेगूसराय रेफर किया गया था। वहां ले जाने के दौरान में रास्ते में ही मौत हो गई। साइकिल सवार की पहचान मरांची थाना क्षेत्र के भगत टोला निवासी कैलाश सिंह (56 वर्ष ) के रूप में हुई। कैलाश सिंह के पुत्र सुमन कुमार ने हाथीदह थाने में अज्ञात वाहन चालक विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर शव स्वजनों को सौंप दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.