Move to Jagran APP

अमरनाथ से संचालित कर रहा था गैंग, वापसी में दानापुर स्टेशन से हुआ गिरफ्तार

पटना में दहशत फैला रहे बापजी गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। एक को दानापुर स्टेशन से दबोचा गया।

By Edited By: Published: Wed, 17 Jul 2019 08:22 PM (IST)Updated: Thu, 18 Jul 2019 08:33 AM (IST)
अमरनाथ से संचालित कर रहा था गैंग, वापसी में दानापुर स्टेशन से हुआ गिरफ्तार
अमरनाथ से संचालित कर रहा था गैंग, वापसी में दानापुर स्टेशन से हुआ गिरफ्तार
पटना, जेएनएन। नगर में दिनदहाड़े फायरिंग कर दुकानदारों से रंगदारी मांगने वाले बापजी गिरोह के दो बदमाश हरेंद्र सिंह और राहुल कुमार को दानापुर स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद हरेंद्र सिंह अमरनाथ चला गया था। वापसी के दौरान पालीगंज डीएसपी की टीम ने छापेमारी कर दबोच लिया। गिरोह के सरगना गोलू के जेल भेजे जाने के बाद से हरेंद्र गैंग को संचालित कर रहा था।


पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। इसी बीच पुलिस को पता चला कि वह दर्शन के लिए अमरनाथ गया है। हरेंद्र जैसे ही वापसी में दानापुर रेलवे स्टेशन पहुंचा पुलिस ने उसे दबोच लिया। मोबाइल के जरिए साथियों के संपर्क में था हरेंद्र बिक्रम में एक माह में दर्जनभर व्यवसायियों से रंगदारी की मांग की गई थी। पुलिस इस मामले में अब तक दस हथियार के साथ 15 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसके बावजूद रंगदारी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही थी।

पालीगंज डीएसपी मनोज कुमार और थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि बाजार में दहशत फैलाने के लिए त्रिभुवन पुस्तकालय के सामने फायरिंग की गई थी। वारदात को बापजी गिरोह के हरेंद्र सिंह के साथियों ने अंजाम दिया था। पुलिस दोनों की तलाश तेज कर दी। सर्विलांस की मदद से पुलिस को पता चला कि हरेंद्र छह जुलाई से ही अमरनाथ यात्रा पर है। हरेंद्र वहीं मोबाइल के जरिए राहुल और अन्य साथियों को रंगदारी कब, किससे और कितनी मांगनी है तय कर रहा था। पत्नी की हत्या सहित झारखंड में दर्ज है रंगदारी का केस डीएसपी ने बताया कि रंगदारी मामले में शामिल एक युवक हरेंद्र सिंह गोरखरी का निवासी है। उसके घर से एक पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।


बाजार में दहशत फैलाने के लिए कुछ दिनों पूर्व इसी गिरोह ने फायरिंग की थी। हरेंद्र के खिलाफ झारखंड में रंगदारी, पत्नी की हत्या सहित आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार राहुल कुमार को पुलिस ने सैदाबाद से गिरफ्तार किया है। वह रानीतालाब थाना के बुद्धि छपरा गाव का निवासी है। पढ़ाई के बहाने किराए पर ले रखा था कमरा राहुल सैदाबाद में किराया का मकान लेकर पढ़ाई का बहाना बना कर रहता था। उसी मकान में करीब आठ लोगों के साथ आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की योजना बनाता था। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि रंगदारी मामले में कुछ और की गिरफ्तारी बाकी है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.