Move to Jagran APP

Bihar: राज्य निर्वाचन सेवा के 23 अधिकारियों के हुए तबादले, उच्चतर पदों की मिली जिम्मेदारी

Bihar News जिन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं उनमें निर्वाचन सेवा के 12 उप निर्वाचन पदाधिकारी और 11 अवर निर्वाचन पदाधिकारी शामिल हैं। सभी पदाधिकारियों को 10 दिनों के अंदर नए पदस्थापन स्थल पर काम संभालना है।

By Raman ShuklaEdited By: Mohammad SameerPublished: Sat, 27 May 2023 01:59 AM (IST)Updated: Sat, 27 May 2023 01:59 AM (IST)
Bihar: राज्य निर्वाचन सेवा के 23 अधिकारियों के हुए तबादले, उच्चतर पदों की मिली जिम्मेदारी
राज्य निर्वाचन सेवा के अधिकारियों के हुए तबादले।

राज्य ब्यूरो ,पटना: राज्य निर्वाचन सेवा के 23 अधिकारियों के शुक्रवार को तबादले कर दिए गए। इधर-उधर किए गए अधिकारियों को वेतनमान में प्रोन्नति भी दी गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने निर्वाचन विभाग के 23 पदाधिकारियों को अपने ही वेतनमान में उच्चतर प्रभार सौंपा है।

loksabha election banner

जिन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं उनमें निर्वाचन सेवा के 12 उप निर्वाचन पदाधिकारी और 11 अवर निर्वाचन पदाधिकारी शामिल हैं।

इन्हें नई जिम्मेदारी

जिन पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है उसमें पूर्णिया के उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीनिवास को भागलपुर प्रमंडल का उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। इसी प्रकार से पूर्वी चंपारण के उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार मिश्र को मुख्यालय पटना में उप मुख्य निर्वाचन पदाधकारी के पद पर, मुख्यालय में पदस्थापित उप निर्वाचन पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी को मुख्यालय में उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

अरवल के उप निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार को पूर्णिया प्रमंडल का उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, कटिहार के उप निर्वाचन पदाधिकारी देवब्रत मिश्र को मुंगेर प्रमंडल का उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मुख्यालय, पटना के उप निर्वाचन पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह को मुख्यालय में ही उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, जमुई के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी दिनेश लाल दास को कोसी प्रमंडल, सहरसा का उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

नवादा के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार को मगध प्रमंडल, गया का उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, भोजपुर के उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार राय को सारण प्रमंडल का उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, किशनगंज के उप निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश चंद्र को दरभंगा प्रमंडल का उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

खगड़िया के उप निर्वाचन पदाधिकारी रौशन अली को पटना प्रमंडल का उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और मुंगेर के अप निर्वाचन पदाधिकारी रत्नाम्बर निलय को तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर का उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है।

पदस्थापन में 10 दिन का समय

इसी प्रकार अवर निर्वाचन पदाधिकारियों में रजौली के अनिल कुमार तिवारी को खगड़िया का उप निर्वाचन पदाधिकारी, सासाराम के मो. नजरूल हक को जमुई का, डुमरांव के सरफराज नवाज को पूर्वी चंपारण, मधेपुरा के मो. अशरफ अफरोज को अरवल में, सीतामढ़ी के अवर निर्वाचन पदाधिकारी विपिन कुमार को सीतामढ़ी में, मसौढ़ी के परवीन जहां को किशनगंज में, पूर्णिया की संजुला कुमारी को पूर्णिया में

बलिया के दिवाकर दास को आरा में, सहरसा के महेश कुमार पासवान को नवादा में, बेतिया के पवन कुमार पासवान को कटिहार में और भभुआ के अवर निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन को मुंगेर का उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। सभी पदाधिकारियों को 10 दिनों के अंदर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.