कोहरे का असर: घंटों विलंब से चल रहीं ट्रेनें, करनी है यात्रा तो जान लीजिए
ठंड और कोहरे के कारण ट्रेनों के परिचालन पर बड़ा असर हुआ है। कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। अगर आपको भी ट्रेन से कहीं जाना हो तो पढ़ें ये खबर...
पटना, जेएनएन। ठंड एवं कोहरे के कारण ट्रेन परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वाया कानपुर एवं लखनऊ पटना पहुंचने अथवा गुजरने वाली कई ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं। ज्यादातर ट्रेनें दो से चार घंटे की देरी से चल रही हैं।
सोमवार की देर रात पटना पहुंचने वाली पंजाब मेल के 20 घंटे विलंब से मंगलवार शाम पटना पहुंचने की उम्मीद है। इसी रूट से जम्मू से आने वाली अर्चना एक्सप्रेस के भी सोमवार शाम की बजाय मंगलवार को पहुंचने की संभावना है। सही समय अनुसार यह ट्रेन सुबह सात बजे जम्मू के लिए रवाना होती है। अप मगध एक्सप्रेस भी सोमवार को चार घंटे विलंब से जंक्शन पहुंची।
लेट से चलने वाली ट्रेनें
12310 राजधानी - 1 घंटे
12394 संपूर्ण क्रांति - समय से
20801 मगध एक्स - 4 घंटे
12392 श्रमजीवी ए. - रद रही
12506 नार्थ ईस्ट - 4 घंटे
12488 सीमांचल - 4 घंटे
13006 पंजाब मेल - 20 घंटे
12424 गुवाहाटी राजधानी - समय से
13202 कुर्ला एक्स - 3 घंटे
12141 एलटीटी ए. - 2 घंटे
12791 सिकंदराबाद - 2 घंटे
12149 पुणे एक्स - 3 घंटे
13287 दक्षिण बिहार ए. - 2 घंटे
12351 हावड़ा एक्स - समय से
12304 पूर्वा एक्स - 2 घंटे
12368 विक्रमशिला - 2 घंटे
12356 अर्चना एक्स - 14 घंटे
- सोमवार रात पटना पहुंचने वाली पंजाब मेल एवं अर्चना एक्सप्रेस के मंगलवार को पहुंचने की संभावना
- अधिकांश ट्रेनें दो से चार घंटे की देरी से चल रहीं
- 20 घंटे देरी से चल रही डाउन पंजाब मेल