विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Train Late: ठंड की जकड़न में ट्रेनों के पहिए, राजधानी समेत दर्जनों की रफ्तार धीमी; देखिए लिस्ट

By Niraj Kumar Edited By: Aysha Sheikh
Published: Mon, 01 Jan 2024 08:55 AM (GMT+05:30)

बढ़ती ठंड का प्रभाव ट्रेनों पर पड़ रहा है। ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। रविवार को राजधानी एक्सप्रेस ...और पढ़ें

Train Late: ठंड की जकड़न में ट्रेनों के पहिए, राजधानी समेत दर्जनों की रफ्तार धीमी; देखिए लिस्ट
Train Late: ठंड की जकड़न में ट्रेनों के पहिए, राजधानी समेत दर्जनों की रफ्तार धीमी; देखिए लिस्ट

जागरण संवाददाता, पटना। उत्तरी भारत में छाए घने कोहरे के कारण ट्रेनों का विलंब से परिचालन जारी है। रविवार को राजधानी एक्सप्रेस 9.30 घंटा विलंब से पहुंची। वहीं, पूर्वा एक्सप्रेस आठ घंटा विलंब से चल रही है।

विक्रमशिला सात, संपूर्ण क्रांति चार, मगध एक्सप्रेस चार, सिकंदराबाद एक्सप्रेस तीन, मुम्बई-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट दो घंटे विलंब से चल रही है। इसके साथ ही दो दर्जन से अधिक ट्रेनों का विलंब से परिचालन जारी है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कोहरे के कारण ट्रेनों के विलंब से चलने का क्रम आगे भी जारी रहेगा।

प्रदेश में दिनभर छाई रही कोहरे की चादर

प्रदेश में दिन भर कोहरे की चादर छाई रही। रविवार को दूसरे दिन भी लोगों ने सूर्य का दर्शन नहीं किया। प्रदेश के अधिसंख्य जिलों में शीत लहर जैसी स्थिति बनी रही। प्रदेश में दो एवं चार जनवरी को हल्की वर्षा के आसार बन रहे हैं। पटना सहित राज्य के 26 शहरों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मोतिहारी राज्य का सर्वाधिक ठंडा दिन रहा।

कोहरे से राजधानी समेत दर्जनों ट्रेनों की रफ्तार धीमी

कोहरे व कड़ाके की ठंड को लेकर गया जंक्शन से होकर चलने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेनें घंटों लेट चल रही है। रविवार को गया जंक्शन होकर चलने वाली 22824- नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी 15 घंटा लेट, 12302- नई दिल्ली हावड़ा राजधानी आठ घंटे लेट, 12314 नई दिल्ली सियालदह राजधानी आठ घंटा लेट,12818-आनंद विहार हटिया झारखंड एक्सप्रेस नौ घंटा लेट से यात्री परेशान हो रहे है।

इसी प्रकार 12802-नई दिल्ली पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सात घंटा लेट एवं 12324 बाड़मेर- हावड़ा एक्सप्रेस पांच घंटे लेट चल रही है। वहीं,नई दिल्ली से गया आने वाली महाबोधि एक्सप्रेस भी अपने समय से आठ घंटे लेट पहुंची। इसी प्रकार गया से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली गरीब रथ साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने समय से तीन घंटे लेट खुलने की सूचना दी गई है। शनिवार को भी दस घंटा लेट गया जंक्शन पर राजधानी समेत दर्जनों एक्सप्रेस ट्रेनें पहुंची। कड़ाके की ठंड को लेकर रेल यात्रियों में काफी परेशानी बढ़ी हुई है।

ये भी पढ़ें -

Bihar Weather: बीस सालों का टूटा रिकॉर्ड, 15 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे गिरा तापमान; प्रदेश में शीतलहर जैसे हालात

Jharkhand Weather: कड़ाके की ठंड ने बरपाया कहर, सड़क और रेल यातायात तक प्रभावित; लोग घरों में दुबकने को मजबूर