आज होगा मेयर संघ के अध्यक्ष का चुनाव
नगर निगम की समस्याओं के स्थायी निराकरण और जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए मेयर संघ का गठन होगा।
पटना। नगर निगम की समस्याओं के स्थायी निराकरण और जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए मेयर संघ का गठन होगा। मंगलवार को पटना की मेयर सीता साहू की अध्यक्षता में राज्य के सभी मेयर और उप मेयर की बैठक हुई। इसमें संघ के गठन और नई कार्यकारिणी के साथ अध्यक्ष के चुनाव का निर्णय लिया गया। बुधवार शाम छह बजे पटना मेयर के कार्यालय में राज्य के सभी मेयर और उप मेयर की बैठक होगी। उसी दौरान राज्य मेयर व उप मेयर संघ की कार्यकारिणी का चयन होगा। इसके बाद संघ के अध्यक्ष का चुनाव होगा। मंगलवार को हुई बैठक में मुजफ्फरपुर के मेयर सुरेश साह, उप मेयर मानमर्दन शुक्ला, दरभंगा की मेयर वैजयंती देवी केडिया, गया के मेयर वीरेंद्र कुमार, बेगूसराय के मेयर उपेंद्र प्रसाद सिंह, भागलपुर की मेयर सीमा साहा, पूर्णिया की मेयर विभा कुमारी आदि मौजूद थीं।