क्या हत्या की साजिश में बाल-बाल बचीं ममता बनर्जी? जानिए मामला
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को लेकर कोलकाता गए विमान को कल एटीसी ने कम ईंधन के बावजूद तत्काल लैंंडिंग की अनुमति नहीं दी। ममता की पार्टी ने इसे उनकी हत्या की साजिश बताया है।
पटना [जेएनएन]। नोटबंदी के खिलाफ देशव्यापी अभियान चला रहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार की शाम पटना ने कोलकाता लैटते वक्त बाल-बाल बचीं। ईंधन कम होने के बावजूद उन्हें लेकर पटना से कोलकाता पहुंचे विमान केा तत्काल लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। विमान करीब आधे घंटे तक महानगर का चक्कर लगाता रहा।
इस घटना को तृणमूल कांग्रेस ने ममता बनर्जी की हत्या की सजिश करार दिया है। इसे लेकर आज लोकसभा में विपक्ष ने सवाल किए हैं। डीजीसीए ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। इस बीच पटना एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि ममता की फ्लाइट ने एक घंटे विलंब से उड़ान भरी थी। इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि ममता बनर्जी को लेकर जाने वाली फ्लाइट की लैंडिंग सामान्य रही। इसमें विलंब एयर ट्रैफिक के कारण हुआ।
JIO उपभोक्ताओं को अब 31 मार्च तक सेवाएं फ्री, बिहार में बढ़ी इंक्वायरी
यह है घटना
जानकारी के अनुसार कोलकाता के एनएससीबीआइ एयरपोर्ट पर बुधवार की रात इंडिगो एयरलाइन्स का वह विमान कम ईंधन के बावजूद आधे घंटे से अधिक समय तक आसमान में चक्कर लगाता रहा। विमान में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सवार थीं। विमान ने कम ईंधन व इसमें ममता के होने की सूचना एटीसी को दी गई, लेकिन उसने तत्काल लैंडिंग की अनुमति नहीं दी।
पटना एयापोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार विमान ने पटना से निर्धारित समय से एक घंटे देरी से शाम 7.35 बजे पर उड़ान भरी। उसे रात नौ बजे से कुछ पहले उतारा गया।
शहाबुद्दीन को बिहार या तिहाड़, आज भी नहीं हुआ फैसला, अगली सुनवाई 06 को
तृणमूल कांग्रेस ने लगाया यह आरोप
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मंत्री फिरहद हकीम ममता के साथ ही विमान में थे। उन्होंने विमान के उतरने में एटीसी से अनुमति मिलने में देरी को मुख्यमंत्री को मारने का एक षड्यंत्र करार दिया। हकीम ने कहा कि पायलट ने कोलकाता से 180 किमी दूर घोषणा की थी कि विमान पांच मिनट में उतर जाएगा, लेकिन उसे आधे घंटे से अधिक समय बाद उतारा गया। हकीम ने आरोप लगाया कि यह मुख्यमंत्री द्वारा नोटबंदी के विरोध के कारण उनकी हत्या का षड्यंत्र था।