बाढ़ कोर्ट परिसर में तीन कैदियों पर फाय¨रग, एक की मौत
बाढ़ अनुमंडल कोर्ट परिसर शुक्रवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा।
पटना। बाढ़ अनुमंडल कोर्ट परिसर शुक्रवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। दोपहर लगभग 2.10 बजे गैंगवार में कुख्यात मोकामा के जलालपुर अपराधी गुड्डू सिंह(मराची निवासी) ढेर हो गया, जबकि बेलछी के कबीरचक निवासी बड़कुन महतो तथा चंडी के गिलानीचक निवासी गुड्डू सिंह गोली लगने से जख्मी हो गए। वहीं एक अन्य कैदी विकेश कुमार भी घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने वाले तीनों बदमाश कोर्ट के दक्षिण छोर पर बने छोटे गेट से फरार हो गए। घटना से कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया।
इधर, सुरक्षा को लेकर पटना हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं किए जाने से बिहार पुलिस मुख्यालय में पूरी दिन खलबली मची रही। जोनल आइजी नैयर हसनैन खान, डीआइजी राजेश कुमार, एसएसपी मनु महाराज और ग्रामीण एसपी ललन मोहन प्रसाद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में बाढ़ कोर्ट की सुरक्षा में तैनात 11 और स्थानीय थाने के 14 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। आला अधिकारी देर रात तक मोकामा थाने में कांड की समीक्षा करते रहे। घटना के संबंध में पुलिस मुख्यालय ने एसएसपी से रिपोर्ट मांगी है। घायलों का सरकारी अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है।
हमलावरों की पहचान का दावा कर रही पुलिस
आइजी के अनुसार वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों की पहचान कर ली गई है। घटना का कारण आपसी विवाद है। मारा गया गुड्डू सिंह पेशेवर अपराधी था। उसपर लगभग दो दर्जन कांड दर्ज हैं। वह बाढ़ अनुमंडल कारा में बंद था। पेशी के लिए उसे कोर्ट लाया जा रहा था। उसके साथ तीन बंदी और थे, जिन्हें चार पुलिसकर्मी कोर्ट हवालात से लेकर पेशी के लिए जा रहे थे। पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने एकाएक फाय¨रग शुरू कर दी। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।
गुड्डू के खिलाफ दर्ज हैं 18 मामले
ग ड्डू पर जिले के विभिन्न थानों में 18 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा वह बड़हिया और मोकामा रेल थानों के कई कांड में अभियुक्त था। उसपर सबसे अधिक हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज है। उसे बेगूसराय के दो बड़े आपराधिक गिरोह का संरक्षण प्राप्त था। उनकी मदद से वह हथीदह में बालू माफिया से रंगदारी वसूलता था।