Move to Jagran APP

दिल्‍ली से झारखंड जा रहे चार नक्‍सली बिहार में गिरफ्तार, एक महिला भी है शामिल; जानें पूरा मामला

Naxali Arrested दिल्‍ली से उत्‍तर प्रदेश के रास्‍ते झारखंड जा रहे चार नक्‍सलियों को बिहार में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। बक्‍सर जिले की पुलिस ने यूपी की सीमा से बिहार में प्रवेश करते वक्‍त इन्‍हें गिरफ्तार किया है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Tue, 11 Jan 2022 08:06 AM (IST)Updated: Tue, 11 Jan 2022 09:12 AM (IST)
दिल्‍ली से झारखंड जा रहे चार नक्‍सली बिहार में गिरफ्तार, एक महिला भी है शामिल; जानें पूरा मामला
बिहार के बक्‍सर जिले में पकड़े गए झारखंड के तीन नक्‍सली। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

बक्‍सर, जागरण टीम। दिल्‍ली से उत्‍तर प्रदेश के रास्‍ते झारखंड जा रहे चार नक्‍सलियों को बिहार में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। बक्‍सर जिले की पुलिस ने यूपी की सीमा से बिहार में प्रवेश करते वक्‍त इन्‍हें गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता सोमवार की रात तकरीबन 11:30 बजे नियमित वाहन जांच के दौरान मिली। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में नगद रुपये तथा उनके नक्सली संगठन से जुड़े होने के प्रमाण भी मिले हैं। गिरफ्तार नक्सलियों के विरुद्ध इसी माह की 6 तारीख को झारखंड में लुक आउट नोटिस जारी किया गया था, जिसके आलोक में झारखंड में सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनके गिरफ्तार होने की सूचना मिलने के बाद झारखंड पुलिस बक्सर आ रही है।

loksabha election banner

रुकने का इशारा करने पर भागने लगे कार सवार

घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए आरक्षी अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने बताया कि रात्रि तकरीबन 11:30 बजे वीर कुंवर सिंह सेतु पर नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान उत्तर प्रदेश की सीमा से एक पश्चिम बंगाल नंबर कार जिले की सीमा में प्रवेश करती दिखाई दी। रुकने का इशारा करने पर चालक कर को तेज गति से लेकर भागने लगा। तुरंत ही औद्योगिक थाने के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-84 पर जांच अभियान चला रही पुलिस टीम को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस जीप रास्ते में खड़ी कर बैरिकेडिंग कर दी।

रांची और खूंटी जिले के रहने वाले हैं नक्‍सली

जैसे ही कार रुकी तुरंत ही तलाशी शुरू की गई कार में रांची जिले के धुर्वा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी सुभाष पोद्दार के पुत्र निवेश कुमार, झारखंड के खूंटी जिला के खूंटी थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली निवासी अशोक पोद्दार के पुत्र शुभम पोद्दार, रांची जिले के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव निवासी बलिराम सिंह के पुत्र ध्रुव कुमार तथा एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया गया की तलाशी लेने के क्रम में कार से नगद 12 लाख बरामद हुए।

बरामद किए गए 14 स्‍मार्टफोन

इसके बाद पुलिस ने कड़ाई से कार सवार सभी से पूछताछ की तो उन्होंने स्वयं के नक्सली संगठन से जुड़े होने की बात बताई। एसपी ने बताया कि सभी नक्सली सड़क मार्ग द्वारा दिल्ली से बलिया होते बक्सर पहुंचे थे, यहां से सभी को झारखंड जाना था। उनके पास से 14 एंड्राइड मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। बाद में पता चला कि सभी के विरुद्ध इसी माह की 6 तारीख को झारखंड पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी करने के बाद से सभी फरार चल रहे थे।

झारखंड में भी पकड़े गए हैं इनके साथी

पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के बलिया से होते बक्सर की सीमा में प्रवेश कर झारखंड जा रहे थे। घटना की सूचना झारखंड पुलिस को दे दी गई है। एसपी ने बताया कि पूछताछ के लिए झारखंड पुलिस बक्सर आ रही है। इसके पूर्व इनके कुछ साथियों को झारखंड पुलिस ने रांची के धुर्वा में गिरफ्तार किया है। फिलहाल गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ की जा रही है। झारखंड पुलिस के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार बक्सर में गिरफ्तार नक्सली सुभाष पोद्दार का भाई कल रांची के धुर्वा में एक करोड़ की कीमत की कार के साथ गिरफ्तार किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.