Move to Jagran APP

बिहार के तीन कांवडि़यों की झारखंड में मौत, सभी मृतक पूर्णिया के, दो की हालत गंभीर

बिहार के तीन कांवडि़यों की झारखंड में मौत। इसमें आधा दर्जन कांवडि़यां घायल। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Wed, 24 Jul 2019 10:07 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jul 2019 10:28 PM (IST)
बिहार के तीन कांवडि़यों की झारखंड में मौत, सभी मृतक पूर्णिया के, दो की हालत गंभीर
बिहार के तीन कांवडि़यों की झारखंड में मौत, सभी मृतक पूर्णिया के, दो की हालत गंभीर

पटना/ पूर्णिया, जेएनएन। लाख सतर्कता के बाद भी रोड एक्‍सीडेंट कम नहीं हो रहा है। दिल्‍ली से बिहार आ रही बस का मामला अभी चंद घंटा पुराना ही हुआ है कि नया मामला सामने आ गया। झारखंड के दुमका में बिहार के तीन कांवडि़यों की मौत हो गई है। आधा दर्जन कांवडि़या जख्‍मी हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। 

loksabha election banner

मृतकों में शामिल तरुण मंडल, सुभाष मंडल व अनिल पूर्णिया जिले के टीकापट्टी थाना क्षेत्र के सपहा गांव के रहने वाले थे। गंभीर रूप से घायल अशोक मंडल, निरंजन मंडल, अजीत मंडल, नीरज मंडल, पप्पू मंडल व विजय मंडल इसी गांव के हैं। उनका सरैयाहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। अजीत व नीरज की हालत गंभीर है। 

बताया जा रहा है कि तीनों कांवडि़यां देवघर के बाद बाबा बासुकीनाथ की पूजा कर पूर्णिया लौट रहे थे। सूत्रों के अनुसार रास्‍ते में उनका वाहन तेज गति से आ रहे हाइवा से टकरा गया। इसमें तीन कांवडि़यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन जख्‍मी हैं।

जानकारी के अनुसार, टीकापटी थाना क्षेत्र के सपाहा गांव के नौ कांवडियां देवघर गए थे। बाबा बासुकीनाथ से घर लौटने के क्रम में ऑटो एवं हाइवा की टक्कर में बुधवार की रात लगभग 8.30 बजे हादसा हुआ। घायलों को नजदीकी सरैयाहार पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है । यह हादसा दुमका जिला के हंसडीहा थाना के बनियारपुर गांव के पास हुआ है। खबर गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया है। सभी परिजनों में चित्कार मच गया है। गांव से दर्जनों व्यक्ति हंसडीहा के लिए निकल गए हैं।

इस संबंध में पंचायत समिति सदस्य त्रिवेणी मंडल, अनिल कुमार, मुखिया सुनीता देवी ने बताया कि उनहें रात लगभग नौ बजे सूचना मिली कि उनके परिवार के 9 सदस्य घर लौटने के क्रम में दुर्घटना के शिकार हो गए हैं। उनका ऑटो हाइवा से टकरा गया है, उसमें तीन व्यक्तियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है, जबकि अन्य छ: घायल हैं । दर्जनों ग्रामीण हंसडीहा के लिए निकल पडे हैं, जबकि पूरा गांव शोक में डूबा है । 

गौारतलब है कि आज ही दिन में दिल्ली से बिहार के अररिया आ रही एक यात्री बस मोतिहारी के पीपराकोठी थानाक्षेत्र मठबनवारी के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इससे यात्रियों में हाय-तौबा मच गयी। हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से बस का शीशा तोड़कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.