Move to Jagran APP

Chandrayaan-2: बिहार के सियासी गलियारे में छाया चंद्रयान, नीतीश-पासवान-रविशंकर ने कही ये बात

Chandrayaan-2 बिहार के सियासी गलियारे में छाया चंद्रयान। इतना ही नहीं पीएम नरेंद्र मोदी व इसरो अध्‍यक्ष के बीच के भावुक पल की भी सराहना हो रही है। पढ़ें खबर में कौन-क्‍या बोले।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 12:15 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 08:04 PM (IST)
Chandrayaan-2: बिहार के सियासी गलियारे में छाया चंद्रयान, नीतीश-पासवान-रविशंकर ने कही ये बात
Chandrayaan-2: बिहार के सियासी गलियारे में छाया चंद्रयान, नीतीश-पासवान-रविशंकर ने कही ये बात

पटना, राजेश ठाकुर । Chandrayaan-2: चंद्रयान 2 के कदम भले ही अंतिम क्षण में ठिठक गए। इतिहास बनते-बनते रह गई। लेकिन यह बिहार के सियासी गलियारे में छाया हुआ है। हर कोई इसरो व वहां के वैज्ञानिकों की मेहनत की प्रशंसा कर रहे हैं। उनके मनोबल को बढ़ा रहे हैं। साथ ही नहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस तरह इसरो के वैज्ञानिकों के मनोबल को बढ़ाया, इसकी भी बिहार से जुड़े केंद्रीय मंत्री व नेता काफी सराहना कर रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार ने वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि को सराहा है तो केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने ट्वीट कर कहा है कि हमारा हौसला नहीं टूटा है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी इसरो की प्रशंसा की है तथा पीएम मोदी द्वारा दिए गए हौसले की सराहना की है। 

loksabha election banner

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इसरो के वैज्ञानिकों की उपलब्धि को सराहा है। नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि चंद्रयान-2 की उपलब्धि पर हमें गर्व है। एकत्र की गई जानकारी भविष्य में मदद करेगी। विज्ञान के क्षेत्र में होने वाले प्रयासों में लाभ मिलेगा। 

उधर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने भी ट्वीट कर कहा कि भले ही चंद्रयान से संपर्क टूट गया, लेकिन हमारा हौसला नहीं टूटा है। उन्‍होंने लिखा- -हमारे वैज्ञानिकों ने आज जो हासिल किया है, वह काफी बड़ी उपलब्धि है। पूरे देश को आप पर गर्व है। जीवन के उतार-चढ़ाव को पीछे छोड़ते हुए हमें आगे बढ़ते रहना है। संपर्क टूटा है, हौसला नहीं। हमें पूरा विश्वास है कि हम अपना लक्ष्य हासिल करेंगे।' 

पासवान यहीं पर नहीं रुके। शनिवार को धड़ाधड़ किए गए ट्वीट में उन्‍हाेंने पीएम नरेंद्र मोदी की भी जमकर सराहना की। उन्‍होंने अगले ट्वीट में लिखा- 'असली लीडर वही होता है, जो मुश्किल घड़ी में भी अपनी टीम के साथ मजबूती से खड़ा रहे और उसका हौसला बढ़ाए। देश की 130 करोड़ जनता को गर्व है अपने वैज्ञानिकों पर और पूरा विश्वास है कि आप अपनी मंजिल हासिल करेंगे और पूरी मजबूती से भविष्य के अभियानों को जारी रखेंगे।' इस ट्वीट को उन्‍होंने पीएम मोदी के ट्विटर एकांउट से टैग भी किया है। 

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी ट्वीट कर कहा कि चंद्रयान-2 की यात्रा वास्तव में भारत के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों द्वारा एक महान प्रयास है। इस मिशन ने कई मायनों में अंतरिक्ष में गहराई तक जाने और नए मोर्चे का पता लगाने के भारत के संकल्प को मजबूत किया है। पूरे देश को इसरो टीम पर गर्व है।'  

इसे भी पढ़ें : Chandrayaan-2 से संपर्क टूटने के बाद निराश हुआ बिहार, लोगों ने कहा- अभी हौसला नहीं टूटा

रविशंकर प्रसाद ने पीएम मोदी के प्रयासों को भी सराहा है। उन्‍होंने शनिवार को किए गए अगले ट्वीट में कहा- 'एक नेता जो आशा और आशावाद को प्रेशर करता है, एक नेता जो इसरो के अध्‍यक्ष को भावनात्‍मक गले लगाता है, हमें इसरो के वैज्ञानिकों व पीएम मोदी पर गर्व है।'  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.