इस बार बिहार में राहत की बूंदों के लिए केरल के मौसम पर रहेगी नजर, 11 साल का आंकड़ा देखें यहां
इस बार बिहार में समय से पहले मानसून आने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही अच्छी वर्षा के आसार भी हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण ...और पढ़ें

प्रभात रंजन, पटना। गर्मी से राज्यवासियों को राहत देने को लेकर इस बार मानसून के प्रदेश में समय से चार दिन पूर्व आने के आसार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून 27 मई के आसपास केरल पहुंच सकता है। केरल में मानसून आने की तिथि एक जून है।
मौसम विज्ञानी एसके पटेल ने बताया कि केरल में समय से पहले मानसून दस्तक देगा, तो प्रदेश में आने को लेकर मौसम सिस्टम सक्रिय रहा तो यहां भी समय से पहले आने के आसार जताए जा सकते हैं। केरल से बिहार की ओर आगे बढ़ने के दौरान सबकुछ सही रहा तो, प्रदेश में समय से पूर्व मानसून प्रवेश कर सकता है।
केरल में इस बार चार पांच दिन पूर्व मानसून आने के संकेत
2009 के बाद केरल में इस बार समय से चार पांच दिन पूर्व मानसून आने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में मानसून प्रवेश करने की संभावित तिथि 13 से 15 जून है। बीते वर्ष बिहार में पांच दिनों की देरी से 20 जून को मानसून आया था।
सामान्य से 20 फीसद कम वर्षा हुई थी
मानसून सीजन के दौरान सामान्य से 20 फीसद कम वर्षा हुई थी। 2023 में समय से एक दिन पहले 12 जून को प्रवेश कर गया था। इस दौरान सामान्य से 23 फीसद कम वर्षा दर्ज की गई थी। 2020 से 2022 के बीच बिहार में मानसून 13 जून को प्रवेश किया था।
2021 के बाद से सामान्य से अधिक वर्षा नहीं हुई
2021 के बाद से बिहार में मानसून सीजन में सामान्य से अधिक वर्षा नहीं हुई। इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि समय से पहले मानसून आता है तो अच्छी वर्षा हो सकती है। इस दौरान माैसमी चक्र मानसून को सहायता करेंगे तो सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।
बीते 11 वर्षों में मानसून की दस्तक और वर्षा :
मानसून प्रवेश सामान्य वर्षा वर्षा हुई फीसद वर्षा
- 20 जून 2024 992 798 -20
- 12 जून 2023 992 760 -24
- 13 जून 2022 992 683 -32
- 13 जून 2021 1017 1044 3
- 13 जून 2020 1017 1272 25
- 21 जून 2019 1017 1050 03
- 25 जून 2018 1027 771 -25
- 22 जून 2017 1027 937 -09
- 17 जून 2016 1027 975 -05
- 22 जून 2015 1027 745 -28
- 18 जून 2014 1027 849 -17
- ( वर्षा मिमी में )

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।