Move to Jagran APP

ये बाबा है आशाराम व राम-रहीम का बिहार एडिशन, साध्वी बहनों से करता था गंदा काम

राम रहीम व आशाराम बापू की कड़ी में बिहार के एक बाबा का नाम भी जुड़ा है। दो साघ्‍वी बहनों ने सालों दुष्‍कर्म झेलने के बाद राम-रहीम को सजा मिलने से हिम्‍मत पाई और एफआइआर दर्ज किया।

By Amit AlokEdited By: Published: Wed, 30 Jan 2019 10:38 AM (IST)Updated: Thu, 31 Jan 2019 11:42 AM (IST)
ये बाबा है आशाराम व राम-रहीम का बिहार एडिशन, साध्वी बहनों से करता था गंदा काम
ये बाबा है आशाराम व राम-रहीम का बिहार एडिशन, साध्वी बहनों से करता था गंदा काम

पटना [जागरण टीम]। आशाराम बापू व राम रहीम की कड़ी में एक और बाबा का नाम जुड़ा है। ताजा मामला बिहार के एक दुष्‍कर्मी बाबा का है। मधुबनी की दो बहनों ने दुष्‍कर्म कर उसका वीडियो बनाने तथा उसके आधार पर सालों तक ब्‍लैकमेल कर दुष्‍कर्मकरने का आरोप लगाया है। सुपौल के महिला थाने में घटना की एफआइआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने बाबा को मधुबनी स्थित उसके आश्रम से गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

बाबा पर लगे हैं ये गंभीर आरोप

मिली जानकारी के अनुसार विश्व कबीर विचार मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा मनमोहन दास पर मधुबनी की दो सगी साध्वी बहनों से दुष्‍कर्म का आरोप लगा है। आरोप हैकि उसने बड़ी बहन का दो साल और नाबालिग छोटी बहन का आठ साल तक यौन शोषण किया। उसपर दुष्कर्म का वीडियो बनाने, उसे वायरल करने और हत्‍या की धमकी देकर दुष्‍कर्म के आरोप हैं। पुलिस ने उसे मधुबनी के फुलपरास स्थित उसके आश्रम से मंगलवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बाबा का भारत ही नहीं, नेपाल में भी कई जगहों पर आश्रम हैं।

ऐसे बाबा से जुड़ा दोनों बहनों का परिवार

मूलत: मधुबनी जिले के लखनौर थाना क्षेत्र निवासी दोनों बहनें लुधियाना (पंजाब) में परिवार के साथ रहती हैं। वर्ष 2009 में बाबा मनमोहन के प्रवचनों से प्रभावित होकर उनके पिता कबीर विचार मंच से जुड़े। कुछ ही महीने बाद दोनों बहनों ने साध्वी बनने का निर्णय लिया। इस दौरान बाबा मनमोहन को दोनों बहनों के पिता अपने घर लुधियाना भी ले गए।

सेवा के बहाने किया गंदा काम

फरवरी 2016 में सुपौल जिले के मरौना थाना क्षेत्र के पचभिंडा स्थित अपने गांव के कबीर आश्रम में मनमोहन दास ने सत्संग और प्रवचन का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें पीडि़त बहनों का पूरा परिवार भी पहुंचा। वहीं सेवा के बहाने उसने बड़ी बहन से दुष्कर्म कर उसका वीडियाे बनाया। किसी को इसकी जानकारी देने पर वीडियो वायरल करने तथा उसे और उसके भाई की हत्या करने की धमकी भी दी। इसके बाद धमकी देकर वह लगातार दुष्कर्म करता रहा। बाद में यह भी खुलासा हुआ कि बाबा उसकी बहन को ब्‍लैकमेल कर उसके साथ पहले से ही दुष्‍कर्म कर रहा था।

राम रहीम को सजा से मिली हिम्मत, पुलिस से की शिकायत

इसी बीच बाबा राम-रहीम को सजा मिलने के बाद बड़ी बहन ने हिम्मत कर आपबीती छोटी बहन को सुनाई। इसपर उसने बताया कि बाबा उसका भी वर्ष 2010 से यौन शोषण कर रहा है। फिर दोनों बहनों ने ई-मेल के जरिये इसकी शिकायत पुलिस से की।

पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

सोमवार को एसपी मृत्युंजय कुमार चौधरी को ई-मेल मिला। इसके बाद पुलिस ने उसे हौसला दिया। मंगलवार को बड़ी बहन ने सुपौल पहुंचकर महिला थाने में एफआइआर दर्जकरा दी। इसके बाद पुलिस ने बाबा को मधुबनी जिले के फुलपरास स्थित कबीर मंच के आश्रम से गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि पुलिस देखते ही बाबा ने भागने का भी प्रयास किया, लेकिन उसे दबोच लिया गया।

निर्मली एसडीपीओ बैजनाथ सिंह ने बताया कि बाबा के खिलाफ महिला थाना सुपौल में दुष्कर्म का केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाईकी है। फुलपरास की एसडीपीओ सुनीता कुमारी ने फुलपरास थाना क्षेत्र स्थित कबीर विचार मंच के आश्रम से गिरफ्तारी की पुष्टि की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.