नीतीश कैबिनेट में जदयू-बीजेपी कोटे से इन्हें मिल सकता है मंत्री पद!
आज नीतीश कुमार विधानसभा में अपना बहुमत साबित किया, अब कैबिनट में मंत्री पद का बंटवारा किया जाएगा। जदयू और बीजेपी के कोटे से कुछ मंत्रियों को महत्वपूर्ण पद दिए जाएंगे।
पटना [जेएनएन]। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार विधानसभा में बहुमत साबित कर लिया है और उसके बाद वे एक बार फिर मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। यह तय माना जा रहा है कि राज्य की नई कैबिनेट में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व दिखेगा।
माना जा रहा है कि जदयू कोटे से 14 से 16 सदस्य मंत्री बनाए जा सकते हैं जबकि बीजेपी (रालोसपा और हम) को 14 मंत्री पद दिया जा सकता है। राजनीतिक स्थिति को देखते हुए कुछ पद खाली रखने पर भी विचार किया जा रहा है।
ये भी चर्चा जोरो पर है कि जदयू कुछ मंत्रियों को ड्रॉप भी कर सकता है तो वहीं राजद और कांग्रेस के अधिकतर विभाग बीजेपी को सौंपे जा सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक विश्वास मत हासिल करने के बाद सुशील मोदी दिल्ली जाकर मंत्रियों की सूची लेकर केंद्रीय नेतत्व से चर्चा करेंगे। उधर, ये भी खबर है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में जदयू के दो सांसदों को भी शामिल किया जा सकता है।
भाजपा से मंत्री बनने वाले प्रबल दावेदार ये हैं
नंद किशोर यादव
प्रेम कुमार
मंगल पांडेय
अवधेश मंडल
भागीरिथी देवी
अरुण कुमार सिन्हा
रजनीश कुमार
ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू
जीतन राम मांझी
संजीव चौरसिया
जदयू कोटे से ये होंगे मंत्री
जदयू कोटे से नीतीश कैबिनेट में पहले मंत्री जैसे विजेंद्र प्रसाद यादव, ललन सिंह, जय कुमार सिंह, श्रवण कुमार समेत ज्यादातर को कैबिनेट को दोबारा जगह मिल सकती है। हालांकि ये चर्चा जोरों पर है कि वर्तमान में कुछ मंत्रियों को ड्रॉप कर नये चेहरे को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।