Move to Jagran APP

पटना में अब नहीं होगा जलजमाव, नगर निगम का जल निकासी प्रकोष्ठ करेगा मदद Patna News

राजधानी में जल जमाव की समस्या से निजात के लिए योजना बना ली गई है। साथ ही नौ बड़े नालों की गहराई की मापी कर इसी महीने के 16 तारीख तक रिपोर्ट देने के निर्देश नगर आयुक्त ने दिए हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 08:41 AM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 08:41 AM (IST)
पटना में अब नहीं होगा जलजमाव, नगर निगम का जल निकासी प्रकोष्ठ करेगा मदद Patna News
पटना में अब नहीं होगा जलजमाव, नगर निगम का जल निकासी प्रकोष्ठ करेगा मदद Patna News

पटना, जेएनएन। पटना को अब जल जमाव से निजात मिल जाएगी। इसके लिए निगम द्वारा जल निकासी प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। साथ ही राजधानी के नौ बड़े नालों की गहराई की मापी कर इसी महीने के 16 तारीख तक रिपोर्ट देने के निर्देश नगर आयुक्त ने दिए हैं। साथ ही जल जमाव से मुक्ति के लिए अब सालों भर नालों की सफाई होगी और उसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

loksabha election banner

कई अधिकारी मिल कर करेंगे काम

अपर नगर आयुक्त, सफाई, शीला ईरानी को जल निकासी प्रकोष्ठ के वरीय प्रभारी होंगी। साथ ही इसके संपूर्ण कार्यों का अनुश्रवण भी करेंगी। उप नगर आयुक्त पूनम कुमारी प्रकोष्ठ के कनीय प्रभारी होंगी। ये वरीय अधिकारियों के निर्देशन से काम करेंगी। इसके अलावा इसमें तकनीकी प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया है। इसमें चार इंजीनियरों अरुण कुमार सिंह अधीक्षण अभियंता, राजबल्लभ साह, कार्यपालक अभियंता मुख्यालय, विनय कुमार नाग, कार्यपालक अभियंता पीआइयू एक, शिवर} प्रसाद,कार्यपालक अभियंता पीआइयू दो को शामिल किया गया है। ये लोग नाला उड़ाही की रिपोर्ट तैयार करेंगे। कार्यपालक अधिकारी नाला उड़ाही एवं नाले पर से अतिक्रमण हटाने को लेकर संपूर्ण प्रभार में रहेंगे।

नौ बड़े नालों को लेकर बनाई गई कार्य योजना

सर्पेटाइन नालायह कौशल नगर से तारामंडल तक फैला हुआ है। कुल लंबाई 4760 मीटर और चौड़ाई 65 मीटर है। यह वार्ड संख्या चार, नौ, 21 संजय गांधी जैविक उद्यान, इको पार्क से गुजरता है। इसका पानी मंदिरी नाला होते हुए मंदिरी संप तक पहुंचता है। फिलहाल कई स्थानों पर इसकी चौड़ाई कम हो गई है।

मंदिरी नाला

कुल लंबाई एक किलोमीटर। यह नाला बेली रोड स्थित रोड संत रविदास आश्रम से मंदिरी संप तक पहुंचता है।

बाकरगंज नाला

लंबाई 1454 मीटर, चौड़ाई 3.5 -6 मीटर। यह वार्ड नंबर 27,28, 37, 38, 39 एवं 40 पीरमुहानी, दलदली, बाकरगंज, गांधी मैदान, समाहरणालय, कचहरी एवं अंटा घाट से होकर गुजरता है। इसका पानी अंटा घाट संप हाउस तक पहुंचता है।

कुर्जी नाला

लंबाई छह किलोमीटर, चौड़ाई छह -12 मीटर। यह बीएमपी पांच से आशियाना दीघा रोड तक फैला हुआ है। वार्ड नंबर 1,2,4,5,6,7,8 एवं 22 बी से होकर गुजरता है। पानी बीएमपी पांच व आशियाना दीघा रोड होते हुए कुर्जी संप तक पहुंचता है।

आनंदपुरी नाला

लंबाई तीन किलोमीटर, चौड़ाई छह-नौ मीटर। वार्ड संख्या 7,8,22 एवं 23 से होकर गुजरता है। इसका पानी बाबा चौक से होते हुए राजापुर पुल संप तक पहुंचता है।

सैदपुर नाला

यह नाला अगमकुआं से होते हुए गायघाट से पहाड़ी संप तक फैला हुआ है। लंबाई छह किलोमीटर, चौड़ाई 6-12 मीटर। वार्ड संख्या 36,38,39,40, 42,43,47,48,50, 54,56 एवं 57 होते हुए धनुकी मोड़ संप हाउस से गुजरता हुआ पहाड़ी संप हाउस तक पहुंचता है।

योगीपुर नाला

लंबाई 4.05 किलोमीटर, चौड़ाई नौ मीटर। यह वार्ड संख्या 29,30, 31, 32, 33, 34, 35, 44, 45, 46, 55 एवं 56 से गुजरती है। इसका पानी जीरो प्वाइंट से पहाड़ी संप तक पहुंचता है। पंप आउट कर पुनपुन नदी में गिरता है।

बाइपास नाला

यह नाला बेउर से सिपारा होते हुए बादशाही पइन तक फैला हुआ है। लंबाई 4.7 किलोमीटर, चौड़ाई तीन-चार मीटर और गहराई 2.5 मीटर। वार्ड संख्या 11,12,13,14,16,17 एवं 30 से गुजरता है। पानी सीधे बादशाही पईन में गिरता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.