Move to Jagran APP

Monsoon in Bihar: झुलसाने वाली गर्मी से मिलेगी राहत, 12 जून तक मानसून के बिहार में दस्‍तक के आसार

Monsoon in Bihar बिहार में फिलहाल शरीर को झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। तपिश से लेाग परेशान हैं। दक्षिण बिहार में लोग गर्मी से ज्‍यादा परेशान हैं। इस बीच राहत की बात यह कि मानसून का इंतजार खत्‍म होने वाला है।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 03:08 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 03:08 PM (IST)
Monsoon in Bihar: झुलसाने वाली गर्मी से मिलेगी राहत, 12 जून तक मानसून के बिहार में दस्‍तक के आसार
बिहार में 12 जून तक मानसून पहुंचने के आसार। सांकेतिक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Monsoon Rain in Bihar: बिहार के अधिकांश जिलों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। लोग आसमान की ओर टकटकी लगाए रहते हैं। कहीं-कहीं बादलों की लुकाछिपी चलती है तो कहीं बारिश भी हो रही है। इस बीच राहत भरी बात यह कि करीब एक पखवारे के बाद बिहार में भी मानसून की बार‍िश शुरू होने की उम्‍मीद है। यह समय प्री मानसून (Pre Monsoon) का है। दरअसल दक्षिण-पश्चिम मानसून ने हिंद महासागर (Indian Ocean) में दे दस्तक दे दी है। अब 30 मई तक उसके केरल तक पहुंचने की उम्मीद है। उसके बाद मानसून का प्रभाव धीरे-धीरे उत्तर भारत की ओर बढ़ने लगेगा।आगामी 12 जून तक मानसून की बारिश बिहार में भी शुरू हो जाएगी।

loksabha election banner

12 जून तक शुरू हो जाएगी मानसून की बारिश 

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों का कहना है कि इस वर्ष मानसून अपने निर्धारित समय से दो दिन पहले ही प्रदेश में पहुंचने की उम्मीद है। इस वर्ष भी मानसून सामान्‍य रहेगा। सामान्यतः बिहार में मानसून की बारिश 14 जून से प्रारंभ होती है जो 30 सितंबर तक जारी रहती है। इस दौरान औसतन प्रदेश में 1000 मिलीमीटर बारिश होती है। मौसम वैज्ञानिकों को इसी के आसपास बारिश होने की उम्मीद है।

उत्‍तर बिहार में हो रही प्री मानसून की बारिश

वर्तमान में प्री मानसून का दौर है ऐसे में उत्तरी बिहार में प्रतिदिन आंधी के साथ तेज बारिश हो रही है। कभी-कभी दक्षिण बिहार एवं पूर्वी भाग में भी अच्छी बारिश रिकार्ड की जा रही है। मई में प्री मानसून की बारिश सामान्य रही है। मानसून की फुहारों पर किसानों की नजर भी टिकी है। बिहार की कृषि बहुत हद तक मानसून की बारिश पर ही निर्भर करती है। ऐसे में बा‍रिश का इंतजार आम जन के साथ किसानों को भी है। मानसून के पहले प्रशासन भी तैया‍रियों में जुटा है ता‍क‍ि बा‍रिश होने पर शहर में जलजमाव नहीं हो।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.