Move to Jagran APP

आरक्षण रोस्टर में नहीं होगा बदलाव, इसबार भी कोई महिला ही होगी पटना की मेयर

पटना मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए राजनीति सरगर्मी बढ़ गयी है। गैर राजनीतिक चुनाव होने के बाद राजनीतिक दल के नेता अंदर ही अंदर चुनाव लडऩे की तैयारी में जुट गए हैं। पटना नगर निगम क्षेत्र में मेयर का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 04:18 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 04:18 PM (IST)
आरक्षण रोस्टर में नहीं होगा बदलाव, इसबार भी कोई महिला ही होगी पटना की मेयर
पटना नगर निगम में कोई महिला ही अगले टर्म में मेयर होगी। सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, पटना: मेयर और डिप्टी मेयर के आरक्षण रोस्टर में बदलाव नहीं होगा। 2017 के आरक्षण के आधार पर 2022 में सीटें आरक्षित रहेंगी। उत्क्रमित और नवगठित नगर निकाय का आरक्षण रोस्टर तैयार होगा। पटना मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए राजनीति सरगर्मी बढ़ गयी है। गैर राजनीतिक चुनाव होने के बाद राजनीतिक दल के नेता अंदर ही अंदर चुनाव लडऩे की तैयारी में जुट गए हैं। 

loksabha election banner

मेयर का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित

पटना नगर निगम क्षेत्र में मेयर का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। किसी भी वर्ग की महिलाएं मेयर का चुनाव लड़ सकेंगी। पुरुष मेयर नहीं बन पाएंगे। 2017 में अफजल इमाम मेयर का पद महिला के लिए आरक्षित होने के कारण चुनाव नहीं लड़ पाए थे। पहले वार्ड पार्षद मेयर बनते थे। अब सीधे मेयर पद के लिए चुनाव लड़ा जाएगा।

सीधे मतदान से मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव

डिप्टी मेयर का पद भी अनारक्षित है। इसके लिए सभी वर्ग के पुरुष और महिला चुनाव लड़ सकते हैं। सीधे मतदान से मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होना है। इसके लिए राज्य सरकार ने कानून भी बना दिया है।  राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों का कहना है कि दो टर्म के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गयी है। इस बार मेयर और डिप्टी के आरक्षण रोस्टर में कोई बदलाव लाने की योजना नहीं है। 

कई नेता अंदरखाने से तैयारी कर रहे 

पटना मेयर बनने के लिए कई व्यवसायी, राजनेता अभी से ही ताल ठोक रहे हैं। एक व्यवसायिक संगठन ने मेयर उम्मीदार की घोषणा भी कर दी है। वह उम्मीदवार पुरुष हैं। भाजपा में मेयर बनने के लिए कई नेता अंदरखाने से तैयारी कर रहे हैं। वर्तमान मेयर सीता साहू चुनाव लडऩे की तैयारी में हैं। बताती हैं कि मैं महिला हूं। मेयर भी हूं। महिला सामान्य के लिए मेयर पद आरक्षित है। मैं चुनाव लडूंगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.