Move to Jagran APP

बिहार से मानसून हुआ दूर, 16 तक तपिश से राहत की संभावना नहीं

दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार से दूर चला गया है। 16 जून तक तपिश से राहत की संभावना नहीं है। लोग झुलसा देनी वाली गर्मी से लोग बेहाल हैं।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Sun, 10 Jun 2018 09:51 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jun 2018 09:51 PM (IST)
बिहार से मानसून हुआ दूर, 16 तक तपिश से राहत की संभावना नहीं
बिहार से मानसून हुआ दूर, 16 तक तपिश से राहत की संभावना नहीं

पटना [जेएनएन]। दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार से दूर चला गया है। 16 जून तक बिहार में तपिश से राहत की संभावना नहीं है। सोमवार से राज्य के अधिकांश शहरों के तापमान में वृद्धि के संकेत मिले हैं। अरब सागर से पश्चिम बंगाल तक मानसून छाया हुआ है, लेकिन बिहार की ओर नहीं बढ़ सका। रविवार को जमुई, बांका और रोहतास में प्री-मानसून की छिटपुट बारिश हुई। राजधानी पटना और आसपास के इलाके में झुलसा देनी वाली गर्मी से लोग बेहाल रहे।

loksabha election banner

रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं गया का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि भागलपुर का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पूर्णिया का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री और न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 41 डिग्री तक रहने का अनुमान है। गया का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। भागलपुर और पूर्णिया में भी गर्मी बढऩे की संभावना है।

साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार पटना, गया, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, नालंदा और राजगीर का तापमान 16 जून तक 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मंगलवार को प्रदेश के कुछ हिस्से में गरज के साथ बारिश की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.