घर वालों को ताले में बंदकर गौरीचक में छह लाख की चोरी, शातिरों खाली किए तीन और घर Patna News
गौरीचक थाना के साहेबनगर गाव में शुक्रवार की देर रात चोरों ने घर का ताला काटकर चोरी कर ली। घर वाले दूसरे कमरे में सो रहे थे लेकिन उन्हें घटना की भनक तक नहीं लगी।
By Edited By: Published: Sat, 29 Jun 2019 08:57 PM (IST)Updated: Sun, 30 Jun 2019 10:04 AM (IST)
पटना, जेएनएन। गौरीचक थाना के साहेबनगर गाव में शुक्रवार की देर रात चोरों ने घर का ताला काटकर नकदी समेत छह लाख के जेवर की चोरी कर ली। घर वाले दूसरे कमरे में सो रहे थे, लेकिन उन्हें घटना की भनक तक नहीं लगी। जिस कमरे में परिजन सो रहे थे चोरों ने उसे बाहर से बंद कर दिया। गृहस्वामी संजय कुमार ने बताया कि देर रात नींद खुलने पर परिजन जब कमरे से बाहर निकलना चाहे तो कमरा बंद मिला। शोर मचाने पर आसपास के पहुंचे ग्रामीणों ने दरवाजा खोला। चोरों ने दूसरे कमरे का आलमारी और बक्से को तोड़कर 35 हजार नकदी समेत छह लाख के जेवर चोरी कर ली।
पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, साहेब नगर गाव के संजय कुमार और उनकी पत्नी सुनीता देवी बीते शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए। देर रात घर में घुसे बदमाशों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर मे प्रवेश कर गए और जिस कमरे में संजय सो रहे थे उसे बाहर से बंद कर दिया। गृहस्वामी ने बताया कि घटना में किसी करीबी का हाथ है। थानाध्यक्ष साकेत कुमार ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
अथमलगोला में घर से एक लाख की चोरी
चोरों ने राजपुरा निवासी वेदप्रकाश के घर से एक लाख के जेवर समेत अन्य सामान की चोरी कर ली। पुलिस मामला दर्ज कर पड़ताल में जुट गई है।
नौबतपुर में बंद घर से चोरी संसू, नौबतपुर
थाना क्षेत्र के पिपलावा बाजार स्थित राजदेव प्रसाद के बंद घर का ताला काटकर अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की रात करीब 50 हजार की संपत्ति चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार, राजदेव राम की मां का श्राद्धकर्म मोतीपुर वाले घर पर था। जिसमें शामिल होने सभी लोग घर बंद कर गए हुए थे। इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने घर का ताला काटकर 50 हजार के जेवर की चोरी कर ली। घटना की जानकारी गृहस्वामी को शनिवार की सुबह हुई।
महजपुरा पंचायत के मुखिया के घर से चोरी संसू, बिक्रम
प्रखंड के महजपुरा पंचायत के मुखिया के घर में घुसकर चोरों ने चोरी कर ली। शुक्रवार की रात मुखिया वीणा देवी के घर में चोर पीछे के रास्ते घुस गए। गृहस्वामी नीरज कुमार ने बताया कि घर के सभी सदस्य सो रहे थे। देर रात आवाज होने पर मां की नींद खुल गई। शोर मचाने पर जब परिजन दरवाजा खोलने पहुंचे तो बाहर से बंद था। जबतक आसपास के लोग पहुंचते चोर फरार हो गए। गृहस्वामी ने बताया कि घर से 10 हजार नकद, कपड़े, आभूषण, मोबाइल व अन्य सामान चोरों ने चोरी कर ली। गाव से बाहर नहर के समीप से कपड़े, कागजात, चेकबुक, मोबाइल का सिमकार्ड बरामद हुआ। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें