Move to Jagran APP

रेलयात्री कृपया ध्यान दें- पटना से चलने वाली इन ट्रेनों का बदल गया है टाइम टेबल

पंद्रह अगस्त से पटना जंक्शन से चलने वाली 16 ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। नई समय-सारणी को जानने के लिए पढ़ें ये खबर....

By Kajal KumariEdited By: Published: Thu, 16 Aug 2018 09:30 AM (IST)Updated: Thu, 16 Aug 2018 05:23 PM (IST)
रेलयात्री कृपया ध्यान दें- पटना से चलने वाली इन ट्रेनों का बदल गया है टाइम टेबल
रेलयात्री कृपया ध्यान दें- पटना से चलने वाली इन ट्रेनों का बदल गया है टाइम टेबल

पटना [जेएनएन]। 15 अगस्त से ट्रेनों का नया टाइम टेबल जारी हो रहा है। बुधवार से चलने वाली तमाम ट्रेनें नई समय सारणी के अनुसार आगमन-प्रस्थान करेंगी। नई टाइम टेबल में पटना जंक्शन से चलने वाली 16 ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है।

loksabha election banner

ये ट्रेनें पटना जंक्शन से नई समय सारणी से खुलेंगी परंतु अपने गंतव्य स्टेशन पर पूर्व की भांति ही समय पर पहुंचेंगी। इसका अर्थ यह लगाया जा रहा है कि अब ट्रेनों की गति थोड़ी कम की जा रही है। 

दानापुर से चलने वाली 13205-13206 दानापुर सहरसा जनहित एक्सप्रेस अब पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से खुलेगी। इसके साथ ही 18625-18626 हटिया-पटना एक्सप्रेस एवं 18697-98 पटना पूर्णिया कोर्ट कोसी एक्सप्रेस का एक ही ट्रेन में विलय कर दिया गया है। अब यह 18625-26 के रूप में ही चलेगी।

इसी तरह 22411-12 आनंद विहार नाहरलगुन एक्सप्रेस अब सप्ताह में एक दिन की बजाय दो दिन अर्थात आनंद विहार से गुरुवार एवं रविवार को तथा नाहरलगुन से मंगलवार एवं शनिवार को चलेगी। 15125-15126 मंडुआडीह-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस के समय में व्यापक परिवर्तन किया गया है।

अब यह ट्रेन मंडुआडीह से 16.15 बजे प्रस्थान करेगी और 22.15 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। दूसरे दिन सुबह 11 बजे यह पटना जंक्शन से मंडुआडीह के लिए प्रस्थान करेगी और शाम 17.15 बजे वहां पहुंचेगी। 

पटना जंक्शन - प्रमुख ट्रेनों के समय में बदलाव  

ट्रेन संख्या - नाम - पुराना समय -  नया समय  

-12024 हावड़ा जनशताब्दी  05.35  05.30

-13226-23226 राजेन्द्रनगर जयनगर - सहरसा एक्स  07.10 -  07.15

-13430 आनंदविहार-मालदा 13.50-14.00- 13.10 - 13.20

-12362 छत्रपति शिवाजी टर्मिनल आसनसोल एक्स 15.35 - 15.45-15.20- 15.30

-12546 एलटीटी रक्सौल - 15.35-15.45 -15.20-15.30

-15548 एलटीटी जयनगर 15.35- 15.45 -15.20-15.30

-12391 श्रमजीवी एक्स - 10.30-10.40 -10.20- 10.30

-14055 ब्रह्मपुत्र एक्स 13.00-13.10-12.40-12.50

-19314 राजेन्द्र नगर- इंदौर एक्स 11.25-11.35-11.00-11.10

-19322 राजेन्द्रनगर इंदौर एक्स : 11.25-11.35-11.00-11.10

-12401 मगध एक्स 17.45-18.10-17.20- 17.45

-12395 राजेन्द्र नगर अजमेर 19.00-1910-18.45- 18.55

-22405 भागलपुर गरीबरथ 19.00- 19.10-18.45 - 18.55

-12569 कुंभ एक्स - 20.45-20.55- 20.35 - 20.45

-12327 उपासना एक्स 20.45-20.55-20.35 - 20.45

-12273 हावड़ा-नई दिल्ली दूरंतो 16.30-16.40 -16.20-16.30

-13121 कोलकाता- गाजीपुर सिटी 05.15-05.25   04.55-5.05

 पाटलिपुत्र स्टेशन से खुलने वाली ट्रेनें 

13121 कोलकाता-गाजीपुर 06.02-06.07   05.55-6.00

12488 सीमांचल एक्सप्रेस 23.20-23.30   23.00 23.10

12519 एलटीटी कामख्या एसी एक्स 11.40-11.50   11.35-11.45

13122 गाजीपुर-कोलकाता 19.22 - 19.27   19.20-19.25


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.