Move to Jagran APP

राजधानीवासियों के लिए राहत लेकर निकली धूप, हवा ने बढ़ाई कनकनी

ठंड का महीना भले अभी जारी हो पर पारे पर धूप भारी है। पिछले कई दिनों से निकल रहे सूरज देवता पटनाइट्स को राहत दे रहे हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 12:42 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 12:42 PM (IST)
राजधानीवासियों के लिए राहत लेकर निकली धूप, हवा ने बढ़ाई कनकनी
राजधानीवासियों के लिए राहत लेकर निकली धूप, हवा ने बढ़ाई कनकनी

पटना, जेएनएन। ठंड के लिए भले ही राजधानीवासी एलर्ट हैं पर पिछले कुछ दिनों से धूप राहत लेकर निकल रही है। पारा भले कम हो रहा हो पर धूप से परेशानी कम हो जा रही है। पटना में हवा भी लोगों के लिए समस्या बनी है। दिन में हल्की और शाम को इसकी गति तेज हो जा रही है। राजधानी का बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.2 रहा तो अधिकतम में ये आंकड़ा 24.2 रहा। वहीं गया में तापमान 7.5 तो अधिकतम 23.5 रहा।

prime article banner

वहीं, मंगलवार को पटना का न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। सुबह में हवा में नमी 83 फीसद रही। सामान्य न्यूनतम तापमान 9 डिग्री की बजाय 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम सामान्य तापमान 21 की बजाय 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गया का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री और अधिकतम 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। भागलपुर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री और अधिकतम 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को पटना के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक कमी के आसार हैं। 10 जनवरी से 14 जनवरी के बीच तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक उतार-चढ़ाव होने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.