Move to Jagran APP

Bihar Lok Sabha Chunav 2019 Phase IV: मुंगेर में वोटरों की गोलबंदी में सफल होने वाला ही बनेगा 'नायक'

मुंगेर में चौथे चरण में वोटिंग है। 19 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। मुख्य मुकाबला जदयू के ललन सिंह और कांग्रेस की नीलम देवी के बीच है। वोटरों की गोलबंदी करनेवाला ही बनेगा नायक।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Sun, 28 Apr 2019 10:09 PM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2019 12:14 AM (IST)
Bihar Lok Sabha Chunav 2019 Phase IV: मुंगेर में वोटरों की गोलबंदी में सफल होने वाला ही बनेगा 'नायक'
Bihar Lok Sabha Chunav 2019 Phase IV: मुंगेर में वोटरों की गोलबंदी में सफल होने वाला ही बनेगा 'नायक'

मुंगेर [जेएनएन]। ऋषि मुद्गल की धरती मुंगेर में कुल 19 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। मुख्य मुकाबला एनडीए में जदयू के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और महागठबंधन में कांग्रेस की नीलम देवी के बीच है। दोनों प्रत्याशी एक ही जाति के हैं। दोनों की आस स्वजातीय वोटों से है। वोट का विभाजन परिणाम में उलटफेर कर सकता है। जाहिर है कि वोटरों की गोलबंदी में सफल होने वाला ही मुंगेर का 'नायक' बनेगा।

loksabha election banner

 

पहली बार चुनाव लड़ रही हैं नीलम देवी

नीलम देवी चुनावी अखाड़े में पहली बार उतरी हैं, जबकि ललन सिंह दूसरी बार संसद पहुंचने की उम्मीद पाले हुए हैं। वे इससे पहले 2009 में मुंगेर से विजयी हुए थे। पिछली बार हार गए थे। दोनों गठबंधनों के दलीय प्रचारकों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में खूब मेहनत की है।

तीन जिलों में बंटी है लोकसभा सीट

मुंगेर लोकसभा सीट तीन जिलों में बंटी है। पटना, लखीसराय और मुंगेर। इसके दायरे में छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं। आमने-सामने की लड़ाई होने के कारण बाजी दमदार बन गई है और मामूली नुख्स से भी 'खेल' बिगड़ जाएगा। दोनों ही गठबंधनों के लिए मतों के बिखराव को रोकना चुनौती है। 

इस बार मुंगेर से 19 प्रत्‍याशी हैं मैदान में 

मुंगेर लोकसभा सीट से कुल 19 प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं। मुख्य मुकाबला जदयू के ललन सिंह और कांग्रेस की नीलम देवी के बीच है। नीलम देवी मोकामा विधायक अनंत सिंह की पत्‍नी हैं, जबकि ललन सिंह अभी नीतीश सरकार में मंत्री हैं। 

क्‍या कहते हैं आंकड़े

कुल मतदाता: 1894811

पुरुष: 1015110

महिला: 879648

थर्ड जेंडर: 53

मतदान केंद्र: 1926

वर्ष 2014 के परिणाम

वीणा देवी (लोजपा): 352911

ललन ङ्क्षसह (जदयू): 243847

प्रगति मेहता (राजद): 182971

जीत-हार का अंतर: 109064

वर्ष 2009 के परिणाम

ललन सिंह (जदयू): 374317

रामबदन राय (राजद): 184956

जीत-हार का अंतर: 189361


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.