Patna AIIMS में मरीज के साथ आई युवती के साथ छेड़खानी, आरोपी गार्ड हिरासत में
बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर छेड़खानी की घटना हुई है। मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना किसी सुनसान क्षेत्र में नहीं हुई है बल्कि शहर के बड़े अस्पताल में हुई है।
पटना, जेएनएन। बिहार की राजधानी पटना (Patna) में एक बार फिर छेड़खानी (Eveteasing) की घटना हुई है। मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना किसी सुनसान क्षेत्र में नहीं हुई है, बल्कि शहर के बड़े अस्पताल में हुई है। बताया जाता है कि गुरुवार को पटना एम्स (Patna AIIMS) में युवती के साथ छेड़खानी की गई है। छेड़खानी का आरोप गार्ड पर लगाया गया है। गार्ड को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, पटना एम्स में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवती ने वहां के गार्ड पर छेड़खानी का आराेप लगाया। बताया जाता है कि युवती गुरुवार को एम्स में मरीज के साथ गयी थी। बताया जाता है कि दीपक कुमार नामक गार्ड मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखकर कुछ अश्लील हरकतें कर रहा था। पास में बैठी युवती ने मना किया, इसके बाद भी वह अश्लील हरकत करता रहा।
गार्ड की अश्लील हरकत से परेशान युवती ने अपने परिजन से इसकी शिकायत की। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच गई और आरोपी गार्ड दीपक को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।