विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में रामजानकी मार्ग का पूरा हिस्सा फोर लेन में होगा विकसित, यूपी के अयोध्या से शुरू होती है सड़क

By Akshay PandeyEdited By:
Published: Fri, 21 Jan 2022 08:46 PM (IST)

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री को पत्र लिख यह अनुरोध किया था कि बिहार में रामजानकी मार्ग के हिस्से को ...और पढ़ें

रामजानकी मार्ग का संपूर्ण हिस्सा फोर लेन में विकसित होगा।
रामजानकी मार्ग का संपूर्ण हिस्सा फोर लेन में विकसित होगा।

राज्य ब्यूरो, पटना: रामजानकी मार्ग का बिहार स्थित संपूर्ण हिस्सा फोरलेन में विकसित होगा। पूर्व में इसे दो लेन में तैयार किए जाने का प्रस्ताव था। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने केंद्र सरकार के इस निर्णय की जानकारी शुक्रवार को पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन को पत्र भेजकर की। पिछले वर्ष नवंबर में राज्य सरकार ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री को पत्र लिख यह अनुरोध किया था कि बिहार में रामजानकी मार्ग के हिस्से को चार लेन में विकसित किया जाए। यह सड़क यूपी में अयोध्या से आरंभ होकर बस्ती-बड़हलगंज होते हुए बिहार में देवरिया के समीप मेहरौना घाट से आरंभ होती है। यह वहां से सिवान, चकिया और भिट्ठामोड़ होते हुए नेपाल के जनकपुर में समाप्त हो रही। गडकरी ने अपने पत्र में यह कहा कि वह बिहार सरकार के अनुरोध को स्वीकार करते हैं। 

  • - केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन को पत्र भेज सूचित किया
  • - राज्य सरकार ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को इस बारे में अनुरोध किया था

- बिहार में रामजानकी मार्ग के एलायनमेंट पर डालें नजर

- मेहरौना घाट - सिवान - चकिया - सीतामढ़ी - भिट्ठामोड़ होते हुए जनकपुर

- 240 किमी लंबा रामजानकी मार्ग का बिहार पैकेज

1.मेहरौना - सिवान - 40 किमी, अनुमानित लागत 1254 करोड़

2. सिवान - मशरख - 52 किमी, अनुुमानित लागत 1351 करोड़

3.मशरख - चकिया - 48 किमी, अनुमानित लागत, 1450 करोड़

4. चकिया - शिवहर - सीतामढ़ी - भिट्ठा मोड़ - 103 किमी, अनुमानित लागत 2100 करोड़

5. इसके अतिरिक्त गंडक पर एक पुल

इस सड़क के लिए राशि स्वीकृत

इसके अतिरिक्त वैशाली-समस्तीपुर और बेगूसराय जिले को एनएच 122बी के हाजीपुर-महनार-बछवाड़ा खंड के निर्माण के तहत महनार-बछवाड़ा खंड को दो लेन में सुधार कर तैयार किए जाने को ले 624.43 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गयी है। इस प्रोजेक्ट के बारे में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर जानकारी दी है।