Move to Jagran APP

बिहार में भाजपा के साथ महागठबंधन सरकार की भी परीक्षा, उप चुनाव के लिए मुकेश सहनी ने भी ठोकी ताल

एनडीए में टूट और महागठबंधन की सरकार बनने के बाद यह पहला उपचुनाव हो रहा है। दोनों सीटों पर कड़ा मुकाबला होगा। भाजपा गोपालगंज के साथ ही मोकामा में भी अपना पूरा जोर लगाएगी। महागबंधन के लिए भी दोनों सीटें प्रतिष्ठा का विषय हैं।

By Jagran NewsEdited By: Akshay PandeyPublished: Mon, 03 Oct 2022 09:14 PM (IST)Updated: Mon, 03 Oct 2022 09:14 PM (IST)
बिहार में भाजपा के साथ महागठबंधन सरकार की भी परीक्षा, उप चुनाव के लिए मुकेश सहनी ने भी ठोकी ताल
लालू प्रसाद यादव, मुकेश सहनी, नीतीश कुमार और डा. संजय जायसवाल। जागरण आर्काइव।

राज्य ब्यूरो, पटना : भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। इन दो सीटों में एक गोपालगंज है तो दूसरी मोकामा। 2020 के चुनाव में गोपालगंज से एनडीए उम्मीदवार सुबाष सिंह ने जीत दर्ज कराई थी तो मोकामा सीट राजद उम्मीदवार अनंत जीत ने जीती थी। प्रदेश में एनडीए में टूट और महागठबंधन की सरकार बनने के बाद यह पहला उपचुनाव हो रहा है। जाहिर है, दोनों सीटों पर कड़ा मुकाबला होगा। भाजपा जहां गोपालगंज के साथ ही मोकामा में भी अपना पूरा जोर लगाएगी, वहीं महागबंधन के लिए भी दोनों सीटें प्रतिष्ठा का विषय हैं। उपचुनाव सही मायने में महागठबंधन सरकार की परीक्षा भी है। भाजपा और महागठबंधन की टक्कर के बीच विकासशील इंसान पार्टी ने भी एलान किया है कि दोनों सीटों पर वह प्रत्याशी उतारेगी।

loksabha election banner

दूसरी बार अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा

यह दूसरा मौका होगा जब दो सीटों पर भाजपा अकेले चुनाव मैदान में होगी। दूसरी ओर राजद, कांग्रेस, वाम दल और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा मिलकर इन सीटों पर अधिकार जमाने की लड़ाई लड़ेंगे। मोकामा सीट राजद का गढ़ मानी जाती है। 2020 के चुनाव में इस सीट से राजद उम्मीदवार अनंत सिंह ने जीत दर्ज की थी। लेकिन, वे अपने पद पर लंबे समय तक रह नहीं सके। एके-47 रखने के आरोप में जहां कोर्ट ने उन्हें 20 वर्ष की जेल की सजा सुनाई वहीं उनकी विधायकी भी चली गई। राजद अपनी पुरानी सीट पर जीत दर्ज कराने की हर संभव कोशिश करेगा। जानकार मानते हैं कि भाजपा के लिए राजद के गढ़ में सीट निकालना आसान नहीं होगा। 

गोपालगंज में लगातार जीत रही भाजपा

जैसे मोकामा राजद का गढ़ माना जाता है उसी तरह गोपालगंज में भाजपा लगातार जीत दर्ज कराती रही है। 2020 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर यहां से सुबाष सिंह ने जीत दर्ज की थी। लेकिन, बीमारी की वजह से उनका निधन हो गया। भाजपा इस सीट पर सहानुभूति लहर का फायदा उठाएगी। ऐसे में महागठबंधन के लिए यह चुनौती कम नहीं होगी। भाजपा पूरी कोशिश करेगी कि वह गोपालगंज के साथ मोकामा में भी महागठबंधन को पराजित कर सके। भाजपा और महागठबंधन के संघर्ष के बीच विकासशील इंसान पार्टी ने भी एलान कर दिया है कि उसके प्रत्याशी गोपालगंज और मोकामा में अपनी ताकत दिखाएंगे। वीआइपी प्रमुख व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा, दोनों सीटों पर उनकी पूरी तैयारी है। जल्द ही पार्टी अपने प्रत्याशियों का एलान भी करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.