पटना में बोले PM, भारत के खिलाफ जो साजिश करेगा उसे भूत की तरह चोटी पकड़कर भगाएंगे
पालीगंज में एनडीए की रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के खिलाफ गद्दारी करने वालों की जमकर खबर ली। उन्होंने कहा कि आतंकियों को भूत की तरह भगाएंगे।
By Edited By: Published: Thu, 16 May 2019 01:49 AM (IST)Updated: Thu, 16 May 2019 10:39 PM (IST)
पटना, जेएनएन। पालीगंज में बुधवार को एनडीए की रैली में पीएम मोदी पूरी रौ में थे। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान जनता की ओर मुखातिब होकर कहा कि भारत के खिलाफ जो भी साजिश करेगा, आंख उठाकर देखेगा, उसे नहीं छोडूंगा। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकवादियों को उनके घर में घुस कर मारा है और आगे भी मारेंगे। मोदी ने कहा कि जिस तरह भूत को भगाने के लिए चोटी पकड़कर उसकी पिटाई की जाती है, उसी तरह का सलूक वे आतंकवादियों के साथ करेंगे।
मैं भी तो कार्यकर्ता हूं
पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चुनावी पंडितों और सर्वे एजेंसियों की मानें तो एनडीए की सरकार बन रही है। मोदी प्रधानमंत्री बन रहे हैं। फिर मोदी गर्मी में सातवें चरण के चुनाव के लिए इतनी मेहनत क्यों कर रहे हैं। उनलोगों को मैं कहता हूं कि जब मेरे साथी और गठबंधन दल के लोग गांव -गांव, गली- गली लोगों से मिल रहे हैं तो फिर वे क्यों नहीं। आखिर वे भी तो कार्यकर्ता हैं।
प्रधानमंत्री की रैली में आधी आबादी की खूब दिखी भागीदारी
पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में आधी आबादी की भागीदारी खूब दिखी। रैली में महिलाओं और लड़कियों की संख्या काफी थी। मोदी का भाषण सुनने के लिए पालीगंज के सुदूर गांवों से पैदल चलकर काफी संख्या में महिलाएं और लड़कियां वहां पहुंची थीं। यही नहीं कई महिलाएं तो अपने नवजात शिशु को भी साथ लेकर आई थीं। पीने का पानी और खाने का सामान भी घर से लाया गया था।
उनका जोश और जुनून भी पुरुषों से अधिक दिख रहा था। नारा लगाना हो या फिर मोदी के भाषण पर ताली बजाना। सब में वे आगे थीं। खुलकर बोल भी रही थीं। रेणुका कुमारी, साधना देवी, कुमकुम देवी, नागवंती देवी सहित कई महिलाएं तो मोदी की इतनी बड़ी प्रशंसक थीं कि देश में शांति बनाए रखने, विकास को गति देने और रोजगार के लिए मोदी को जरूरी मान रही थीं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें