गणतंत्र दिवस पर गांधी मैदान में होगी दस झाकियों की प्रस्तुति
गणतंत्र दिवस के अवसर पर गाधी मैदान में आयोजित होने वाले राजकीय समारोह की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं।
पटना : गणतंत्र दिवस के अवसर पर गाधी मैदान में आयोजित होने वाले राजकीय समारोह की तैयारियों का जायजा शुक्रवार को प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने लिया। उन्होंने अतिथियों सहित अन्य गणमान्य के बैठने की व्यवस्था कोविड प्रोटोकॉल के तहत ही करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है।
कोरोना योद्धाओं के बैठने के लिए अलग से दीर्घा रहेगी। समारोह स्थल एवं प्रवेश व निकास द्वार पर सैनिटाजर और थर्मल स्कैनर की व्यवस्था रखने को कहा गया है। दीर्घाओं को कई बार सैनिटाइज करने के निर्देश दिए गए हैं। आयुक्त ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर झाकिया निकाली जाएंगी। फुल ड्रेस रिहर्सल 24 जनवरी को कार्यक्रम स्थल पर होगा। बताया गया कि समारोह के शातिपूर्ण आयोजन और विधि व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति होगी। यातायात प्लान अलग से ट्रैफिक एसपी द्वारा जारी किया जाएगा। समन्वय स्थापित करने को नोडल पदाधिकारी उप विकास आयुक्त रिची पाडे बनाए गए हैं।
: गांधी मैदान में दिखेंगी झांकियों की झलकियां :
- कला संस्कृति एवं युवा विभाग : बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह- स्मृति स्तूप
- पर्यटन निदेशालय : वैशाली कोल्हुआ से जुड़े मुख्य पर्यटक स्थल - भवन निर्माण विभाग : बापू टावर
- कृषि विभाग : बिहार कृषि निवेश प्रोत्साहन नीति 2020
- शिक्षा विभाग : ऑनलाइन शिक्षा-वक्त की जरूरत थीम पर झाकी
- स्वास्थ्य विभाग : जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं
- महिला विकास निगम एवं जीविका : सशक्त महिला
- सूचना एवं जनसंपर्क विभाग व वन विभाग : इको टूरिज्म
- जल संसाधन विभाग एवं लघु सिंचाई विभाग : हर खेत को पानी
- उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान व उद्योग विभाग : आत्मनिर्भर बिहार थीम