Move to Jagran APP

आग उगल रहा सूरज, बारिश का इंतजार जारी

राजधानी में सूरज का आग उगलना शनिवार को भी जारी रहा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Jul 2018 12:00 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jul 2018 12:00 PM (IST)
आग उगल रहा सूरज, बारिश का इंतजार जारी
आग उगल रहा सूरज, बारिश का इंतजार जारी

पटना। राजधानी में सूरज का आग उगलना शनिवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। शनिवार को चार डिग्री कम होकर पारा 37.3 डिग्री तक आने के बावजूद पटना सूबे में सबसे गर्म रहा। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को लोगों को परेशानी हुई। बादलों की आवाजाही के बीच पूरे दिन लोग बारिश की उम्मीद लगाए रहे, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। हालांकि मौसम विभाग ने रविवार को गरज के साथ बारिश होने की संभावना बताई है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि हवा में आ‌र्द्रता 75 फीसद रही। गया में अधिकतम 34.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर में 36 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया 35 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। राजधानी समेत राज्य के विभिन्न भागों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। शनिवार को गोपालगंज, मोहनियां, वैशाली और मढ़ौरा में बारिश हुई। बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान के बिचड़े सूखने लगे हैं। कई जगहों पर हैंडपंप सूख गए है। राजधानी के ग्रामीण इलाकों में पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। कई जगहों पर अब तक धान की रोपनी शुरू नहीं हुई। जबकि हर वर्ष इस समय सूबे में अधिसंख्य क्षेत्र में धान की रोपाई पूरी हो जाती थी। इस कारण किसान परेशान हैं। बारिश का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.