आठ डिग्री गिरा राजधानी का पारा, गर्मी से मिली राहत
राजधानी का पारा पिछले 24 घटे में आठ डिग्री नीचे गिर गया।
पटना। राजधानी का पारा पिछले 24 घटे में आठ डिग्री नीचे गिर गया। इससे गर्मी और उमस से परेशान राजधानीवासियों ने बुधवार को राहत की सांस ली। राज्य के प्रमुख शहरों के भी अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पटना का अधिकतम पारा बुधवार को 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह में तेज गर्मी के बाद दोपहर में अचानक मौसम में आए बदलाव से लोगों ने राहत मिली। तेज और ठंडी हवाओं के कारण पारा नीचे दर्ज किया गया। ठंडी हवा का सिलसिला देर रात तक रहा। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को पटना में आशिक बादल छाए रहेंगे। गया, भागलपुर और पूíणया में बारिश के भी आसार हैं।
पिछले 48 घटे से गया समेत प्रदेश के प्रमुख शहर हीट वेव की चपेट में थे। गया में बुधवार को तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया। भागलपुर का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री तो पूíणया में तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। पूíणया में पिछले 24 घटे में बारिश दर्ज की गई है।
राज्य में गया सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर प्रदेश से बिहार होते हुए नागालैंड तक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इस वजह से मौसम में बदलाव आया है।
-गया सहित राज्य के प्रमुख शहरों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज
- पटना सहित राज्य के कई शहरों में आज हल्की बारिश के आसार
48 घटे से गया समेत प्रदेश के प्रमुख शहर हीट वेव की चपेट में थे
पटना का अधिकतम पारा बुधवार को 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया
सुबह में तेज गर्मी के बाद दोपहर में अचानक मौसम में आए बदलाव से लोगों ने राहत मिली