Move to Jagran APP

बिहार में ठंड का यू-टर्न: पांच डिग्री लुढ़का तापमान, पछुआ हवा से बढ़ेगी ठिठुरन; पढ़िए इस हफ्ते के मौसम का हाल

Bihar Weather Update बिहार के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में कमी आई है। अगले पांच दिनों तक प्रदेश में पछुआ हवा का प्रवाह बने रहने की संभावना है। दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की और गिरावट आने से ठंड बढ़ेगी।

By Jagran NewsEdited By: Aditi ChoudharyPublished: Mon, 30 Jan 2023 07:46 AM (IST)Updated: Mon, 30 Jan 2023 07:46 AM (IST)
बिहार में ठंड का यू-टर्न: पांच डिग्री लुढ़का तापमान, पछुआ हवा से बढ़ेगी ठिठुरन; पढ़िए इस हफ्ते के मौसम का हाल
Bihar Weather Update: 5.7 डिग्री सेल्सियस के साथ गया रहा सबसे ठंडा शहर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Forecast: राजधानी समेत प्रदेश के तापमान में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। पटना समेत 22 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड में वृद्धि हुई है। हालांकि धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विज्ञानी संजय कुमार की मानें तो दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की और गिरावट आने से ठंड बढ़ेगी। सुबह व शाम में विशेष ठंड का अनुभव होगा। अगले पांच दिनों तक प्रदेश में पछुआ हवा का प्रवाह बना रहेगा।

loksabha election banner

अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण पूर्व भाग के भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया को छोड़कर राजधानी समेत शेष जिलों में कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। मंगलवार को उत्तर बिहार में कोहरे की सघनता बढ़ने के आसार हैं।

पांच दिनों बाद पांच डिग्री तापमान में गिरावट

रविवार को सबसे ठंडा गया जिला रहा। वहीं, राजधानी पटना में घना तो पूर्णिया में आंशिक कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पांच दिनों बाद पटना के न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। राजधानी पटनर समेत प्रदेश के 23 शहरों के न्यूनतम तापमान में कमी आई है।

भागलपुर में छह डिग्री पारा गिरने से बढ़ी ठंड

भागलपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान एक दिन में छह डिग्री गिर गया है। अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री से ज्यादा की गिरवट दर्ज की गई। 15 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा के कारण कनकनी बढ़ गई है। इसकी वजह पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी को बताया जा रहा है। हालांकि सोमवार से फिर तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की मानें तो फरवरी के पहले सप्ताह तक तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। पश्चिमी हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। जिससे सुबह-शाम ठंड का अहसास होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.