सर्जिकल स्ट्राइक पर Dy CM तेजस्वी बोले- देशहित के मामले में 'नो पॉलिटिक्स'
सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह करने की घटना पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि देशहित के मामले में राजनीति नहीं हाेनी चाहिए।
पटना [वेब डेस्क ]। उड़ी में आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंक के अड्डों को तबाह करने (सर्जिकल स्ट्राइक) की घटना पर पहली बार मुंह खोलने वाले उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इसपर राजनीति नहीं करने की सलाह दी है। तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा है कि देश की सुरक्षा के मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस ट्वीट को लालू प्रसाद ने भी रिट्वीट कर सहमति जताई है।
तजस्वी ने अपने ट्वीट में लिखा है, ''देश व राष्ट्र सुरक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं है। सेना के मामलों एवं सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति नही होनी चाहिए, चाहे कोई भी दल हो। जय हिंद।''
देश व राष्ट्र सुरक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं है। सेना के मामलों एवं सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति नही होनी चाहिए,चाहे कोई भी दल हो। जय हिंद pic.twitter.com/a2kG22el1s
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 5, 2016
पढ़ें : बड़कागांव फायरिंग पर लालू का ट्वीट, कहा- कुछ तो बोलिए PM मोदी जी
विदित हो कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद व उनके पुत्र उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की चुप्पी को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही थीं। इसे पीएम मोदी के विरोध से भी जोड़कर देखा जा रहा था। ऐसे में तेजस्वी के ट्वीट को लालू प्रसाद द्वारा रिट्वीट करना तेजस्वी के साथ लालू की चुप्पी का भी स्पष्टीकरण माना जा रहा है।