Move to Jagran APP

तेजस्वी ने बनाई RJD की नई फौज, कम हुई MY समीकरण की सीमा; आरक्षण भी लागू, देखें लिस्‍ट

संगठन चुनाव के बाद दो महीने की कड़ी मशक्कत से आखिरकार शुक्रवार को राजद ने पटना छोड़कर अपने सभी जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी। पटना को अभी रिक्त रखा गया है। खबर में देखें पूरी लिस्‍ट।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Fri, 07 Feb 2020 08:54 PM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2020 09:03 AM (IST)
तेजस्वी ने बनाई RJD की नई फौज, कम हुई MY समीकरण की सीमा; आरक्षण भी लागू, देखें लिस्‍ट
तेजस्वी ने बनाई RJD की नई फौज, कम हुई MY समीकरण की सीमा; आरक्षण भी लागू, देखें लिस्‍ट

पटना, राज्य ब्यूरो। संगठन चुनाव के बाद दो महीने की कड़ी मशक्कत से आखिरकार शुक्रवार को राजद ने पटना छोड़कर अपने सभी जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी। पटना को अभी रिक्त रखा गया है। बिहार में राजद की नई फौज की सूची जारी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि जिलों में सामाजिक समरसता का पूरा ख्याल रखा गया है। नई सूची में 13 यादव एवं 12 मुस्लिमों को स्थान दिया गया है। सामाजिक समीकरण का दायरा बढ़ाते हुए दो राजपूत और एक भूमिहार जाति के समर्पित कार्यकर्ता को भी जगह दी गई है। शिवहर और बाढ़ में राजपूत तथा शेखपुरा में भूमिहार को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। 

loksabha election banner

पहली बार राजद के जिला संगठन में यादवों और मुस्लिमों की बहुलता को कम करते हुए अन्य वर्गों को जोडऩे का प्रयास किया गया है। एससी-एसटी वर्ग के आठ लोगों को कमान सौंपी गई है, जबकि अति पिछड़े वर्ग से 14 लोगों को शामिल किया गया है। इस तरह 50 में से कुल 49 जिलों में अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। 

राजधानी में संगठन के लिहाज से पटना और महानगर दो जिले बनाए गए हैं। महानगर की सूची जारी कर दी गई है। किंतु पटना को अभी प्रतीक्षा करनी होगी। हालांकि सूत्रों का दावा है कि पटना जिलाध्यक्ष देवमुनी सिंह यादव का हटना तय है। किंतु नए नाम पर अभी मुहर नहीं लग पाई है। रविवार को राजद के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई गई है। दो दिनों के भीतर राजद की प्रदेश टीम की घोषणा भी कर दी जाएगी। 

जिला : अध्यक्ष : प्रधान महासचिव 

सामान्य वर्ग

पश्चिमी चंपारण : मुन्ना त्यागी : विनय यादव 

पूर्वी चंपारण : सुरेश यादव : संतोष कुशवाहा 

गोपालगंज : राजेश कुशवाहा : इम्तियाज अली भुïट्टो 

सारण : सुनील राय : मुखलाल महतो 

मुजफ्फरपुर : रमेश गुप्ता : निरंजन राय 

सीतामढ़ी : मो. अशफाक : शिवशंकर यादव 

शिवहर : कुंवर धर्मेंद्र सिंह : विनोद ठाकुर 

दरभंगा : राम नरेश यादव : संजीव शर्मा

बेगूसराय : मोहित यादव : रामसखा महतो 

मधेपुरा : जयकांत यादव : रिक्त 

किशनगंज : सरवर आलम : मउद आलम 

पूर्णिया महानगर : मो. सबी अहमद : अंजनी शाह 

कटिहार : अब्दुल गनी : भोला पासवान 

भागलपुर : चंद्रशेखर यादव : विश्वजीत कुशवाहा 

मुंगेर महानगर : सैयद जुनैद : मो. मोईन 

खगडिय़ा : कुमार रंजन : नंदलाल मंडल 

लखीसराय : प्रह्लाद यादव : रिक्त 

शेखपुरा : संजय कुमार : विजय यादव 

जमुई : सरजू यादव : मुरारी राम 

बाढ़ : महेश सिंह : महेश यादव 

पटना महानगर : महताब आलम : रिक्त 

भोजपुर : बीरबल यादव : रामबाबू पासवान 

बक्सर : शेषनाथ सिंह : धनपति चौधरी 

औरंगाबाद : सुरेश मेहता : अनिल यादव 

गया : खुर्शीद आलम : राधेश्याम कुशवाहा 

गया महानगर : जितेंद्र यादव : विजय चंद्रवंशी 

नवादा : महेंद्र कुमार : शशिभूषण शर्मा

एससी-एसटी

बगहा : विजय कुमार महतो : आलमगीर रब्बानी

सिवान : परामात्मा राम : बृजकिशोर यादव 

सुपौल : महेंद्र सरदार : रामसुंदर मुखिया 

अररिया : सुरेश पासवान : अरुण कुमार यादव 

नालंदा : अशोक हिमांशु : सुनील यादव 

कैमूर : अकलू राम : भोला यादव 

अरवल : जगजीवन राम : धनश्याम प्रसाद वर्मा

नवगछिया : अलख निरंजन पासवान : संजय मंडल 

अत्यंत पिछड़ा

वैशाली : वैद्यनाथ चंद्रवंशी : मुन्ना राय 

मुजफ्फरपुर महानगर : शाहिद इकबाल मुन्ना : सुरेंद्र राम 

मधुबनी : भरत मंडल : हसन अंसारी 

दरभंगा महानगर : वरुण महतो : सचिन राम 

समस्तीपुर : राजेंद्र सहनी : रिक्त 

बेगूसराय महानगर : शिवजी महतो : रिक्त 

सहरसा : मो. ताहिर हुसैन : गोविंद दास तांती 

पूर्णिया : मिथलेश दास : रणधीर कुमार राणा

भागलपुर महानगर : मास्टर सलाउद्दीन : प्रदीप यादव 

बांका : अर्जुन प्रसाद ठाकुर : मिट्ठन यादव 

मुंगेर : देवकी नंदन बिंद : डॉ. शरद राय 

बिहारशरीफ : खुर्शीद आलम अंसारी : प्रमोद गुप्ता 

रोहतास : गिरिजा चौधरी : राज किशोर यादव 

जहानाबाद : महेश ठाकुर : परमहंस राय 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.