विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लालू यादव की राजनीति पर लगा पूर्ण विराम, अब तेजस्वी यादव संभालेंगे राजद की कमान

Published: Sun, 25 Jan 2026 01:44 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jan 2026 02:45 PM (IST)

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने तेजस्वी यादव को अपना राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण निर्णय के साथ, ...और पढ़ें

तेजस्वी को पदभार सौंपते हुए लालू यादव। फोटो सोशल मीडिया

तेजस्वी को पदभार सौंपते हुए लालू यादव। फोटो सोशल मीडिया

HighLights

  1. तेजस्वी यादव बने राजद के कार्यकारी अध्यक्ष।

  2. लालू यादव के राजनीतिक युग का आधिकारिक अंत।

  3. अब तेजस्वी यादव संभालेंगे पार्टी की कमान।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की प्रमुख पार्टियों में से एक राष्ट्रीय जनता दल में आज एक नए युग की शुरुआत हो गई है। पार्टी ने तेजस्वी यादव को RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुन लिया है।

RJD में राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद पहले लालू यादव के पास था। वह 1997 में पार्टी की स्थापना के बाद से ही ये पद संभाल रहे थे। राजद के इस फैसले के बाद पार्टी में 'लालू युग' का ऑफिशियल अंत हो गया है। अब Tejashwi Yadav ही पार्टी के हाईकमान होंगे। 

पार्टी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट किया, "एक नए युग की शुरुआत! तेजस्वी यादव जी को राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।"

यह घोषणा RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के उद्घाटन सत्र में की गई, जिसमें लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी, दोनों बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री शामिल थे। लालू यादव ने अन्य शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में अपने बेटे तेजस्वी यादव को नियुक्ति पत्र सौंपा।

आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया, "राष्ट्रीय अध्यक्ष की मंजूरी के बाद, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा गया था। पूरी कमेटी ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और आज से तेजस्वी जी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे।"

नेता प्रतिपक्ष के पद पर भी तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के छोटे बेटे हैं और बिहार के उप मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। फिलहाल वह बिहार विधासभा में नेता प्रतिपक्ष का पद भी संभाल रहे हैं।

हाल ही में संपन्न हुआ का विधानसभा चुनाव राजद ने तेजस्वी यादव के चेहरे पर लड़ा था, लेकिन पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद से ही पार्टी में लगातार मंथन चल रहा था। अब तेजस्वी यादव ने पार्टी की कमान पूरी तरह से अपने हाथों में ले ली है।

यह भी पढ़ें- नवगछिया पुलिस ने नागालैंड से दबोचा 50 हजार का इनामी 'फैशन यादव', हथियार भी बरामद

यह भी पढ़ें- मूर्ति विसर्जन के दौरान पोखर में डूबा युवक, मुजफ्फरपुर में इस घटना के बाद मचा कोहराम