राज्यपाल से नहीं हुई मुलाकात, सेक्रेटरी को ज्ञापन सौंप लोकभवन से बाहर निकला RJD का डेलीगेशन
Tejashwi Yadav Rajbhawan March LIVE: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजभवन मार्च किया। राजद के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के सेक्रेटरी को ज्ञापन सौंपा।

मीडिया से बात करते मनोझ कुमार झा। (सोशल मीडिया)
डिजिटल डेस्क, पटना।Patna Tejashwi Yadav Lokbhawan March Live: बिहार में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी की ओर से राजधानी पटना में 'राजभवन मार्च' का आयोजन किया गया। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव खुद इस मार्च की अगुवाई की। राजद का प्रतिनिधिमंडल लोकभवन गया। इस दौरान राज्यपाल वहां मौजूद नहीं थे। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के सेक्रेटरी को अपना ज्ञापन सौंपा।
Tejashwi Yadav March Live: गवर्नर को ज्ञापन सौंपने पहुंचा RJD का प्रतिनिधिमंडल
राजद का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने पहुंचा है। तेजस्वी यादव सचिवालय थाना से निकलकर सांसद मीसा भारती के साथ अपने आवास के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, पुलिस पदाधिकारी की गाड़ी से सांसद मनोज झा, सुधाकर सिंह, रणविजय साहू, अब्दुल बारी सिद्दीकी, भाई वीरेंद्र, उदय नारायण चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के लिए अंदर गए हैं।
Tejashwi Yadav March Live: लोकभवन की बढ़ाई गई सुरक्षा
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च को लेकर लोकभवन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। लोकभवन के आस-पास बैरिकेडिंग की गई है।
Tejashwi Yadav March Live: पुलिस की गाड़ी पर चढ़े कार्यकर्ता

Tejashwi Yadav March Live: BJP ऑफिस के बाहर नारेबाजी
तेजस्वी यादव और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस जिस बस में ले जा रही थी, वह बस बीजेपी ऑफिस के पास से गुजर रही थी, तभी राजद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।
Tejashwi Yadav March Live: सब सम्राट चौधरी के आदेश पर हुआ- तेजस्वी यादव
वाटर कैनन के इस्तेमाल पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सब सम्राट चौधरी के आदेश पर हुआ है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। जनता जाग चुकी है और सड़कों पर है। अब सरकार को झुकना ही पड़ेगा, ऐसे काम नहीं चलेगा।
Tejashwi Yadav March Live: तेजस्वी यादव को हिरासत में लिया गया
पटना में लोकभवन मार्च के दौरान पुलिस ने तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें बैरिकेडिंग के दूसरे पार ले गई और इसके बाद एक गाड़ी में बैठाया गया। तेजस्वी यादव के साथ मौजूद RJD कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया। मौके पर पार्टी की बस पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं।
Tejashwi Yadav March Live: पुलिस ने वाटर कैनन का किया इस्तेमाल
-1787125515154_v.webp)
RJD का मार्च पटना में इनकम टैक्स चौक पहुंचा, जहां पुलिस ने बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। मार्च के दौरान वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया।
Tejashwi Lokbhawan March Live: आयकर गोलंबर पर मार्च पुलिस ने मार्च को रोका
-1787124994619_v.webp)
Tejashwi Lokbhawan March Live: सुरक्षा घेरा तोड़ आगे बढ़े प्रदर्शनकारी
-1787123988401_v.webp)
Tejashwi Lokbhawan March Live: AK-47 का प्रतीक बनाकर कार्यकर्ता कर रहे प्रदर्शन
-1787120671632_v.webp)
RJD March Live: ASP ने जवानों को दिया निर्देश
-1787120561655_v.webp)
RJD March Live: भाई वीरेंद्र ने सरकार पर बोला हमला
RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि जो छात्र, युवा और Gen Z के लोग अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर विरोध कर रहे थे और सरकार से न्याय की मांग कर रहे थे, वे निहत्थे थे, फिर भी उन पर AK-47 से हमला किया गया। लाठियां चलाई गईं और गोलियां भी चलीं। हम पूछना चाहते हैं कि क्या कानून AK-47 रखने और छात्रों व युवाओं पर गोली चलाने की इजाजत देता है? अगर कानून ऐसा करने देता है, तो फिर कुछ नहीं कहा जा सकता।
Tejashwi Yadav RJD March Live: बीजेपी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा- ये कुर्सी बचाव मार्च
बीजेपी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि ये पार्टी बचाओ और नेता विरोध दल वाला कुर्सी बचाओ मार्च है। जब सदन की कार्यवाही चल रही थी तो विदेश घूम रहे थे। यहां तो सम्राट सरकार बिहार के छात्रों और नौजवानों को संवारने का काम कर रही है। ये उपद्रवियों का मार्च है।
RJD Lok Bhawan March Live: DM-SSP सुरक्षा व्यवस्था का ले रहे जायजा
राजभवन मार्च को लेकर डीएम-एसएसपी भी अलर्ट मोड में हैं और घूम-घूमकर सभी व्यवस्थाओं को देख रहे हैं। पटना के डीएम कुंदन कुमार लगातार एसडीएम कृतिका मिश्रा को निर्देश दे रहे हैं।
Tejashwi Yadav Lokbhawan March Live: जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार का तेजस्वी यादव पर हमला
जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि तेजस्वी यादव राजनीतिक विरोध करें, लेकिन तिरंगे की गरिमा के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। दरअसल, आरजेडी कार्यकर्ताओं के बीच झंडे बांटे गए हैं। कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर खड़े नजर आए।
मा० @yadavtejashwi जी, राजनीतिक विरोध कीजिए, लेकिन राष्ट्रध्वज तिरंगे की गरिमा के साथ खिलवाड़ नहीं होने की गारंटी दीजिए।
— Neeraj kumar (@neerajkumarmlc) August 19, 2026
ध्यान रहे कि राष्ट्रीय ध्वज के अपमान से संबंधित कृत्य पर Prevention of Insults to National Honour Act, 1971 की धारा 2, Flag Code of India, 2002 तथा… pic.twitter.com/hmwsjfPXTI
RJD Lok Bhawan March Live: लालू यादव ने युवाओं और कार्यकर्ताओं से की थी अपील
इस मार्च को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शीर्ष नेतृत्व ने पहले ही अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी थी। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने युवाओं और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में इस मार्च का हिस्सा बनने की अपील की थी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच पर सरकार की कार्यशैली पर निशाना साधते हुए नौजवानों के भविष्य की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए और जनता से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने का आग्रह किया।
Tejashwi RJD March LIVE: मंत्री दीपक प्रकाश बोले- सरकार रही है संवेदनशील
तेजस्वी यादव द्वारा छात्रों की मांगों को लेकर मार्च के आह्वान पर बिहार पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि मार्च कोई भी कर सकता है यह उनका अधिकार है लेकिन सरकार हमेशा ही छात्रों की मांगों को लेकर संवेदनशील रही है। शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी।
Tejashwi RJD March LIVE: जेपी गोलंबर के पास जुटे RJD कार्यकर्ता
-1787117516933_v.webp)
पटना की सरकार सड़कों पर तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च को लेकर गांधी मैदान के जेपी गोलंबर के पास राजद कार्यकर्ता जुटने लगे हैं। यहां से राजभवन के लिए मार्च शुरू होगा।
Tejashwi Lokbhawan March Live: तेजस्वी के मार्च को लेकर पटना में सुरक्षा व्यवस्था टाइट
आरजेडी के इस राजभवन मार्च को देखते हुए पटना प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। गांधी मैदान, डाकबंगला चौराहा और राजभवन की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
