यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: 'तेजस्वी अब राहुल गांधी को भी...', JDU नेता के बयान से मचेगा घमासान, क्या RJD सहेगी अपमान?
Bihar News महागठबंधन से अलग होने के बाद जेडीयू लगातार तेजस्वी यादव और लालू यादव पर हमलावर हो रही है। ...और पढ़ें

HighLights
- जेडीयू नेता ने तेजस्वी यादव के ज्ञान पर सवाल उठाया
- तेजस्वी यादव के अपमान से आरजेडी भड़क सकती है।
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Hindi: जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने शनिवार को कहा कि बयान बहादुर बनने के बजाए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को बहाली के नियमों को पढ़ना चाहिए। तेजस्वी अब तो राहुल गांधी को भी मात देने लगे हैं। उन्हें न तो बहाली की प्रक्रिया के बारे में मालूम है और न ही विकास कार्यों की जानकारी है।
सरकारी नौकरी के पूरी प्रक्रिया का पालन करना पड़ता है: राजीव रंजन
जदयू प्रवक्ता ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) काे यह पता होना चाहिए कि सरकारी नौकरी के तहत होने वाली बहाली कोई राजद का पद नहीं है जो सिर्फ उनके कह देने से हो जाए। सरकारी नौकरी के लिए तो पूरी प्रक्रिया का पालन करना पड़ता है।
यह प्रक्रिया एनडीए की सरकार में ही मु्ख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय के तहत शुरू हो चुकी थी। तेजस्वी यादव भी इस तथ्य को जानते हैं पर राजद के आतंकराज की कालिख को मिटाने के लिए वह नीतीश कुमार की सरकार में हुए काम का झूठा श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं। उनके पास जनता को बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है।
यह भी पढ़ें
