राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा जानना चाहते हैं कि सरकार बनाने के लिए जदयू-राजद के बीच क्या करार हुआ। वह जवाब के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाने की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर जानना चाह रहे हैं। परंतु उन्हें जदयू से तो नहीं, राजद की ओर से जवाब जरूर मिल गया है।

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि राजद और जदयू के बीच सांप्रदायिक शक्तियों को रोकने और भाजपा को भगाने का करार हुआ है। अगर कुछ और बात रहती तो करार पहले हो गया रहता। उपेंद्र कुशवाहा पुराने आदमी हैं। उन्हें भी भाजपा को भगाने के अभियान में सहयोग करना चाहिए।

तेजस्वी ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा जो कुछ बोल रहे हैं, वह उनके दल का आंतरिक मामला है। वह दल के अंदर अपनी बात रखने के लिए स्वतंत्र हैं। इसलिए हम अधिक कुछ नहीं कह सकते। हां, यह जरूर कह सकते हैं कि भाजपा को रोकने के लिए ही करार हुआ है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनकी (उपेंद्र कुशवाहा) काफी इज्जत करते हैं। वे हम लोगाें के साथ थे। हमारी पार्टी के लोग भी उपेंद्र कुशवाहा की इज्जत करते हैं।

यह भी पढ़ें: JDU vs BJP: जदयू की सीटों को छीनने की तैयारी, आरसीपी-उपेंद्र से भी ज्यादा बड़ी परेशानी खड़ी करेगी भाजपा

यह भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा की नीतीश को कसम खाने की चुनौती, बोले- हम आए-गए वाले नेता नहीं, राजद से डील पर क्यों नहीं बोलते

यह भी पढ़ें: मंत्री जयंत राज ने उपेंद्र कुशवाहा पर साधा निशाना, बोले- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कर रहे कमजोर

यह भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा की विदाई जदयू की रीति के अनुकूल ही होगी, इन दिग्गजों को भी कभी नहीं दिखाया गया बाहर का रास्ता

Edited By: Yogesh Sahu