विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तेज प्रताप ने लालू-राबड़ी के बाद लौटाई सरकारी सुरक्षा, सम्राट सरकार को दी चेतावनी

Published: Mon, 15 Jun 2026 07:11 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 15 Jun 2026 07:20 PM (GMT+05:30)

लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बाद अब उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी अपनी सरकारी सुरक्षा लौटा दी है।

HighLights

  1. तेज प्रताप यादव ने अपनी सरकारी सुरक्षा वापस की।

  2. लालू-राबड़ी के बाद बेटे ने भी उठाया यह कदम।

  3. सरकार को किसी भी अप्रिय घटना की जवाबदेही दी।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की सियासत में इन दिनों सरकारी सुरक्षा को लेकर राजनीतिक खींचतान चरम पर है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी द्वारा सरकारी सुरक्षा लौटाए जाने के बाद अब उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी बड़ा कदम उठाया है।

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने भी अपनी सरकारी सुरक्षा वापस कर दी है। बिहार सरकार की ओर से तेज प्रताप को एक सुरक्षाकर्मी दिया गया था, जिसे उन्होंने अब शासन को वापस सौंप दिया है।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

तेज प्रताप यादव ने अपने इस फैसले की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। अपने आधिकारिक फेसबुक पेज किए गए एक पोस्ट में उन्होंने बताया कि जनशक्ति जनता दल के प्रमुख ने अपनी पूरी सुरक्षा व्यवस्था का परित्याग कर दिया है।

tej pratap yadav

आगे उन्होंने लिखा कि यह मामला पहले से ही बिहार सरकार के संज्ञान में था। बिहार से बाहर रहने के कारण उन्हें सुरक्षा प्राप्त थी, लेकिन बिहार लौटते ही उन्होंने स्वयं अपनी सारी सुरक्षा वापस कर दी।

अब ऐसे में उनकी सुरक्षा और किसी भी अप्रिय घटना की जवाबदेही सरकार की होगी। लोकतंत्र में विपक्ष के नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है।

बीते दिनों लालू यादव और राबड़ी देवी ने अपनी सरकारी सुरक्षा को वापस कर दिया था, अब बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी अपनी सुरक्षा वापस कर दी है। अब बिहार की सियासत में इस मामले में घमासान देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- रौशन आनंद के भाई की मौत मामले में तेज प्रताप के बाद तेजस्वी यादव की एंट्री; बोले- पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट हो सार्वजनिक