तेजस्वी को फोन किया पर घर नहीं लौटेंगे तेज प्रताप; राबड़ी नहीं करेंगी छठ व्रत
तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर भाई तेज प्रताप ने उनसे फोन पर बात की। राबड़ी देवी ने भी ट्वीट कर दोनों भाइयों को बड़ी सलाह दी है। साथ ही छठ नहीं करने की घोषणा भी की।
By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 10:42 AM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 12:21 AM (IST)
पटना [जेएनएन]। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार में अशांति का दौर चल रहा है। राजनीतिक-कानूनी पचड़ों के बीच घरेलू विवाद भी गहरा गया है। बेटे तेज प्रताप ने पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक की अर्जी दाखिल कर दी है। खुद लालू प्रसाद यादव डिप्रेशन में चले गए हैं।
इस बीच भाई तेजस्वी यादव ने बगैर तेज प्रताप यादव के अपना जन्मदिन नहीं मनाने की घोषणा कर दी तो तेज प्रताप ने उन्हें फोन कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बताया जा रहा है कि तेज प्रताप अभी दिल्ली में ही हैं। तेज प्रताप ने बताया कि वे अभी घर नहीं लौट सकते। इससे आहत राबड़ी देवी ने छठ व्रत नहीं करने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा है कि वे छठ तभी करेंगी, जब दोनों बेटे घर में रहेंगे। राबड़ी ने आज सुबह दोनों बेटों को मिलकर रहने की सलाह भी दी।
जन्मदिन पर तेज प्रताप ने तेजस्वी से की बात
आज लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव का जन्मदिन है। तेजस्वी ने कह दिया है कि उन्होंने कभी भी बगैर भाई तेज प्रताप के जन्मदिन नहीं मनाया है, इसलिए आज भी अगर तेज प्रताप नहीं लौटे तो जन्मदिन नहीं मनाएंगे। इस बीच पत्नी से तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद घरवालों का समर्थन नहीं मिलने के कारण्ा नाराज तेज प्रताप कभी काशी तो कभी वृंदावन-मथुरा घूम रहे हैं।
तेजस्वी यादव आज 29 साल के हो गए हैं। तेज प्रताप यादव ने उन्हें फोन पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। हालांकि, माना जा रहा है कि वे भाई का जन्मदिन मनाने दिल्ली पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि तेजस्वी के जन्मदिन में तेज प्रताप यादव शामिल हो सकते हैं। इस बीच परिवार के लोग उन्हें मनाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं।
वृंदावन में 'शत्रु हंता यज्ञ' करा रहे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव ने बताया कि वे वृंदावन में घर-परिवार की शांति के लिए 'शत्रु हंंता यज्ञ' करा रहे हैं। उन्होंने फोन कर तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई दी तो दोनों भाइयों में लंबी बातचीत हुई। सूत्र बताते हैं कि तेजस्वी ने बड़े भाई को बहुत समझाया, उन्हें परिवार वालों की हालत से अवगत कराया। संभव है इसका असर तेज प्रताप पर पड़े और कोई शुभ समाचार मिले। हालांकि, उन्होंने फिलहाल घर वापसी से इन्कार कर दिया है। वे चाहते हैं कि घरवाले पहले उनके तलाक की बात मान लें, तब वे लौटेंगे।
राबड़ी देवी ने छठ को लेकर किया बड़ा ऐलान
इस बीच पटना स्थित लालू-राबड़ी आवास पर सन्नाटा पसरा है। राबड़ी देवी ने बीते साल कहा था कि वे घर में बहू के आने के बाद छठ व्रत करेंगी। बहू आई भी, लेकिन छठ के पहले तलाक का झमेला खड़ा हो गया है। इससे व्यथित राबड़ी देवी ने कहा है कि अब वे छठ नहीं करेंगी। वे छठ तभी करेंगी, जब दोनों बेटे घर पर साथ रहेंगे।
मां राबड़ी ने दी दोनों बेटों को मिलकर रहने की सलाह
मां राबड़ी देवी ने ट्वीट कर तेजस्वी यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए दोनों भाइयों को मिलकर रहने की सलाह दी है। उन्होंने लिखा है कि दोनों अपने हाथों प्रदेश के विकास तथा महिला सुरक्षा को एक नई बुलंदी देंगे, ऐसी अपेक्षा है।
लालू प्रसाद की तबीयत बिगड़ी
इस घटनाक्रम का असर रांची के जेल में बंद तथा फिलहाल अस्पताल में इलाज करा रहे बीमार लालू प्रसाद यादव की सेहत पर पड़ा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार वे रातभर जगे करवट बदलते देखे जा रहे हैं। उनका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण के बाहर चला जा रहा है। वे डिप्रेशन में जा रहे हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें